Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता ने नीम के पेड़ से लटक कर लगाई फांसी:पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, गेहूं काटने खेत पर गई थी

    12 hours ago

    1

    0

    औरैया के बेला थाना क्षेत्र के हरदू गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हुई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, हरदू गांव निवासी मांशी पत्नी अनिल कुमार मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे गेहूं काटने के लिए खेत पर गई थीं। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसी दौरान खेतों में काम कर रहे किसानों ने पास के नीम के पेड़ पर मांशी को दुपट्टे से फंदा बनाकर लटका देखा। शव को पेड़ से नीचे उतारा घटना की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान इंद्र बहादुर यादव ने थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए औरैया जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका मांशी ने लगभग एक वर्ष पहले भी उसी स्थान पर फांसी लगाने का प्रयास किया था। उस समय ग्रामीणों की सतर्कता के कारण उनकी जान बच गई थी। मृतका अपने परिवार में सास गुड्डी देवी, पति अनिल कुमार और दो छोटे बच्चों 5 वर्षीय पुत्र कल्लू व 4 वर्षीय पुत्री मन्नू के साथ रहती थी। इस घटना से परिवार सदमे में है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर के होटल वेल विस्टा पर GST टीम का छापा:बिलिंग-टर्नओवर में गड़बड़ी की आशंका, घंटों चली जांच
    Next Article
    तकनीशियन पर आय से अधिक संपत्ति का केस:सहारनपुर में 25.89 लाख की अतिरिक्त संपत्ति उजागर, भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment