Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाद में युवक को जमकर पीटा:पीलीभीत के जहानाबाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, युवक का इलाज जारी

    6 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव जतीपुर में गुरुवार को दो समुदायों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद जिला अस्पताल में भी हंगामा हुआ। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जतीपुर निवासी महेंद्र पाल पुत्र बालक राम का गुरुवार को दूसरे समुदाय के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। आरोप है कि जब महेंद्र पाल अपने घर से निकले, तो रास्ते में असलम, हनीफ, उस्मान और असलम के बेटे गांधी सहित कई अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने महेंद्र पाल पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए अन्य ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की गई। घायल महेंद्र पाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां परिजनों ने डॉक्टरों पर मेमो और पुलिस सूचना के नाम पर इलाज में देरी का आरोप लगाया। इस बात को लेकर परिजनों और डॉक्टरों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सूचना मिलने पर 'हनुमान दल' के कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे और सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर से उनकी बहस हुई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस बल को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद परिजन घायल को निजी अस्पताल ले गए। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव जतीपुर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) नताशा गोयल ने दो थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने प्रार्थी राजेश की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमले और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेजी गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एएसपी ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है जिनसे पूछताछ जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में सपा का गैस की किल्लत पर प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन; आपूर्ति बहाल करने की मांग
    Next Article
    कौशांबी में SI परीक्षा, फुलप्रूफ सुरक्षा के इंतजाम:सभी 6 केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी, पुलिस ऑफिस में कंट्रोल रूम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment