Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश:स्टे ऑर्डर के बावजूद दबंगों ने की निर्माण की कोशिश, पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र के बरालोकपुर गांव में सड़क किनारे स्थित पेट्रोल पंप के पास करीब 7 बीघा विवादित भूमि पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित नवनीत गुप्ता ने आरोप लगाया है कि अदालत से स्थगन आदेश होने के बावजूद दबंगों ने जमीन पर ईंट और मौरंग डालकर नींव भरने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने अब मुख्यमंत्री से लेकर जिला प्रशासन तक न्याय की गुहार लगाई है। विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश पीड़ित नवनीत गुप्ता पुत्र स्व. घनश्याम दास गुप्ता, निवासी बरालोकपुर के अनुसार उनकी करीब 7 बीघा भूमि लंबे समय से विवादित है और इस पर सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वारा स्थगन आदेश दिया जा चुका है। इसके बावजूद कुछ दबंग लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने के इरादे से वहां निर्माण की तैयारी करने लगे और ईंट-मौरंग गिरवा दी। पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए आरोपी घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल चौबिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही कब्जा करने का प्रयास कर रहे लोग वहां से भाग निकले। हालांकि, मौके पर डाली गई निर्माण सामग्री अभी भी वहीं पड़ी हुई है, जिससे पीड़ित पक्ष में डर और तनाव बना हुआ है। मुख्यमंत्री व प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार नवनीत गुप्ता का कहना है कि उन्हें आशंका है कि आरोपी रात के अंधेरे में दोबारा आकर नींव भरकर जमीन पर कब्जा कर सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी इटावा, एसडीएम इटावा और पुलिस प्रशासन से मदद की अपील करते हुए मांग की है कि कोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि उनकी जमीन सुरक्षित रह सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गायत्री शक्तिपीठ में नवरात्रि पर विशेष बैठक:नौ दिवसीय धार्मिक कार्ययोजना की समीक्षा,27 मार्च को यज्ञ पूर्णाहुति
    Next Article
    9000 में मिल रहा क्लास 4th का बुक सेट:400 रुपए है सरकारी किताबाें का रेट, प्राइवेट स्कूल में हर बार बदल रहा सिलेबस, फिक्स दुकानों से खरीदने बनाते हैं दबाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment