Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    व्यक्ति से 12 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी:बस्ती में शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती में साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मूड़घाट निवासी रविपाल पटेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे संपर्क कर शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया था। उनके झांसे में आकर रविपाल ने विभिन्न माध्यमों से कुल 12,05,041 रुपये का निवेश कर दिया। ठगों ने शुरुआत में फर्जी लाभ दिखाकर उनका विश्वास जीता और फिर उनसे लगातार और पैसे जमा कराए। जब पीड़ित रविपाल पटेल ने अपना पैसा वापस निकालने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में खाली घर से लाखों की चोरी:5000 की नगदी और जेवर लेकर फरार, पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    गोरखपुर में लड़की को बचाने में किशोर डूबा:SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू, सफाईकर्मी पिता का रो-रो कर बुरा हाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment