Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में खाली घर से लाखों की चोरी:5000 की नगदी और जेवर लेकर फरार, पुलिस कर रही जांच

    2 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के नौबस्ता पश्चिम में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पहले मां का साया सिर से उठ गया और अब सूने घर में चोरी की घटना ने परिवार की बची-खुची हिम्मत भी तोड़ दी। पीड़ित परिवार अब इंसाफ की आस में भटकने को मजबूर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के निवासी कुलदीप ने बताया कि उनकी माताजी का निधन 19 मार्च को हो गया था। इस दुखद घटना के बाद घर में सन्नाटा छा गया और वे अपने पिता के साथ रहने लगे, जिससे मकान बंद पड़ा था। इसी बीच देर रात अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया। चोरों ने ताला तोड़कर अंदर घुसकर सोने के कान के बाले, गले की माला, चांदी के बिछुआ, पायल और करीब 5 हजार रुपए नकद समेत लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार के लिए यह सिर्फ आर्थिक नुकसान नहीं, बल्कि भावनात्मक आघात भी है, क्योंकि चोरी हुआ सामान वर्षों की मेहनत और यादों से जुड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना के बाद जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में निजी स्कूलों ने DM को सौंपा ज्ञापन:NCERT पुस्तकों की अनिवार्यता पर चिंता, अव्यावहारिक बताया
    Next Article
    व्यक्ति से 12 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी:बस्ती में शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment