Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Viksit Bharat के युवा सपनों को उड़ान, PM Modi बोले- 70 Lakh Jobs बनीं हकीकत

    19 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लगभग 15 लाख लाभार्थियों के लिए 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की। इस दौरान मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पहली बार नौकरी तलाशने वाले युवाओं और उद्योग के बीच सेतु का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सरकार नए रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ताओं को प्रोत्साहित करती है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के जरिये 70 लाख नौकरियां सृजित, लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि सरकार, युवा और उद्योग जब मिलकर काम करते हैं तो रोजगार सृजन कई गुना बढ़ता है।  इसे भी पढ़ें: Illegal Bangladeshi Immigrants के साथ ही Rohingyas पर भी कसा शिकंजा, UN तक पहुँची बात, No Man's Land में फँसे लोगप्रधानमंत्री ने कहा कि मैं कुछ ही घंटे पहले फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से लौटा हूँ। G7 में मेरी मुलाकात विकसित देशों के प्रमुख नेताओं से हुई। आज दुनिया भारत की युवा शक्ति की चर्चा कर रही है। दुनिया भारत के युवाओं की क्षमता को पहचानने लगी है। और ऐसे समय में, हमारी कोशिश यह सुनिश्चित करना है कि भारत का हर युवा अपनी क्षमता को अवसर में बदल सके, और इसी सोच के साथ 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' शुरू की गई।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना की मदद से अब तक लगभग 70 लाख नौकरियां पैदा हुई हैं। लगभग 70 लाख ऐसे लोगों को भी सोशल सिक्योरिटी कवरेज मिला है जो पहली बार नौकरी कर रहे हैं। लगभग 20 लाख युवाओं ने अपनी पहली नौकरी में छह महीने पूरे कर लिए हैं, और आज इनमें से लगभग 10 लाख युवाओं को अपनी पहली नौकरी में छह महीने पूरे करने के बाद इस योजना के तहत फ़ायदा (इंसेंटिव) मिला है। उनके बैंक खातों में सीधे ₹2,000 करोड़ से ज़्यादा की रकम भेजी गई है। यह रकम सिर्फ़ आर्थिक मदद नहीं है; यह उनकी कड़ी मेहनत की पहचान है।मोदी ने कहा कि ये आंकड़े और अनुभव बताते हैं कि जब सरकार, युवा और उद्योग एक साथ आगे बढ़ते हैं, तो रोजगार निर्माण की गति कई गुना बढ़ जाती है। पीएम विकसित भारत रोजगार मेला योजना, इसी नए भारत की पहचान है। एक ऐसा भारत, जहां युवा को अवसर मिले, उद्योग को प्रोत्साहन मिले और रोजगार निर्माण एक राष्ट्रीय अभियान बन जाए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का रास्ता युवाओं के सपनों, उनके कौशल और उनके सामर्थ्य से होकर जाता है। भारत जैसे युवा देश में अवसरों के स्रोत जितने अधिक होंगे युवाओं के सपनों को उतनी ही अधिक उड़ान मिलेगी। इसी सोच के साथ बीते 12 वर्षों में रोजगार के हर रास्ते को मजबूत किया गया है। इसे भी पढ़ें: क्रॉस-वोटिंग से Karnataka BJP में सियासी तूफान, Nitin Nabin ने विजयेंद्र को तलब कियापीएम ने कहा कि दुनिया भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार हो रही है और भारत भविष्य की अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करने की तैयारी कर रहा है। दुनिया फ्यूचर टेक्नोलॉजी की ओर आगे बढ़ रही है और भारत अपने युवाओं को फ्यूचर रेडी बनाने में जुटा है। यही भारत के युवाओं के लिए सबसे बड़ा अवसर है, और हमें इस अवसर का पूरा लाभ उठाना है। देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिषेक बनर्जी ने Lok Sabha Speaker को सौंपी 20 अयोग्यता याचिकाएं, बोले- बागी सांसदों ने बेची ईमानदारी
    Next Article
    स्पीकर से मुलाक़ात के बाद अभिषेक ने कहा- सिर्फ़ सांसद किसी दूसरी पार्टी में विलय नहीं कर सकते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment