Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    VIP रोड पर टक्कर मारते हुए पलटी तेज रफ्तार कार:बाल-बाल बचे लोग, नशे में धुत थे तीन रईसजादे, विरोध पर मारपीट पर उतारू हुए

    1 day ago

    1

    0

    गुरुवार देर रात वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार कार कहर एक बार फिर देखने को मिला। नशे में धुत रईसजादों की आई–20 कार ने ग्रीनपार्क चौराहे के पास वैगनआर को टक्कर मारते हुए पलट गई, गनीमत रही कि हादसे में वैगनआर सवार सभी लोग बाल–बाल गए। कार बनवाने की बात कहने पर रईसजादे युवक से मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत ग्वालटोली पुलिस से की। गुरुवार रात परिवार संग लौट रहे थे हरबंश मोहाल निवासी अमन जायसवाल ने बताया कि गुरुवार रात करीब 1:30 बजे अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे, सिक्का चौराहे से होते हुए वह ग्रीनपार्क चौराहे के पास पहुंचे ही थे, तभी रेव–3 की ओर से एक तेज रफ्तार आई–20 कार (UP 78GH 7546) आई, उनकी वैगनआर कार को टक्कर मारते हुए पलट गई। वैगनआर में सवार परिवार हादसे में बाल–बाल बच गया, लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बार मौके पर राहगीर पहुंचे और तीन युवकों को कार से बाहर निकाला, अमन के मुताबिक कार सवार तीनों युवक नो में धुत थे। कार बनवाने की बात कहने पर तीनों युवक मारपीट करने पर उतारू हो गए, जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी डॉयल–112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को थाने लेकर पहुंची। ग्वालटोली इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित कार चालक की ओर से तहरीर मिली है, मामले में कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 48 पुलिसकर्मियों के तबादले:हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला आरक्षियों के बदले कार्यक्षेत्र
    Next Article
    अमरोहा में वट अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी:बृजघाट और तिगरी गंगा धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment