Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Virginia चुनाव जीतकर US Congress पहुंचे Suhas Subramanyam, बोले- अंतहीन युद्ध खत्म कराएंगे

    10 hours ago

    1

    0

    (योषिता सिंह) न्यूयॉर्क, चार नवंबर वर्जीनिया से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए फिर से चुने गए भारतीय-अमेरिकी सांसद सुहास सुब्रमण्यम ने हमेशा जारी रहने वाले युद्धों को खत्म करने की मांग करने, लागत कम करने के लिए अनावश्यक शुल्क के खिलाफ लड़ने, और धोखाधड़ी एवं भ्रष्टाचार के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन को जवाबदेह ठहराने का संकल्प जताया है। मंगलवार को हुए चुनावों में, वर्जीनिया के 10वें संसदीय जिले में सुब्रमण्यम ने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डेव बेकविथ को हराया। सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में उन्होंने कहा, “संसद में अपने समुदाय की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।मैं इस बात से बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि वर्जीनिया के मतदाताओं ने मुझ पर भरोसा जताया है, ताकि मैं ऐसे समय में उनकी सेवा करना जारी रख सकूं जब हमारा समुदाय और देश एक अहम मोड़ पर खड़े हैं।” उन्होंने कहा कि उनकी जीत हर उस व्यक्ति की है जिसने अपनी आवाज उठाई और वाशिंगटन में बदलाव की मांग की। सुब्रमण्यम ने कहा, “हमारे समुदाय पर भी देश के अन्य समुदायों की तरह ही भारी मार पड़ी है। बढ़ती लागत, सरकारी कर्मचारियों की छंटनी और स्वास्थ्य सेवा तथा खाद्य सहायता में कटौती की जा रही है, ताकि अनावश्यक विदेशी युद्धों और सबसे अमीर कॉरपोरेशनों को कर में छूट देने के लिए धन जुटाया जा सके।” अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को हल करने का संकल्प लेते हुए उन्होंने कहा कि वह संघीय कर्मचारियों और ठेकेदारों के पक्ष में खड़े होंगे, स्वास्थ्य सेवा और खाद्य सहायता में की गई कटौती को वापस लेंगे और “हमेशा जारी रहने वाले युद्धों” को समाप्त करने की मांग करेंगे।सांसद ने कहा, “हम एआई और डेटा सेंटरों पर भी नियम-कायदे लागू करेंगे, अनावश्यक शुल्कों को हटाकर लागत कम करेंगे और धोखाधड़ी तथा भ्रष्टाचार के लिए इस प्रशासन को जवाबदेह ठहराएंगे।” उन्होंने वाशिंगटन में बदलाव लाने के लिए समुदाय के साथ मिलकर काम करने का भी संकल्प लिया। सुब्रमण्यम उन कई भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों में से एक हैं, जिन्होंने अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में जीत हासिल की। ​​मंगलवार को संपन्न हुए इन चुनावों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को एक बड़ा झटका दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे
    Next Article
    रूसी हमलों से Kyiv में बुनियादी ढांचा प्रभावित, पानी और बिजली सेवा हुई ठप

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment