Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Weather Update: देश के कई हिस्सों में फिर सक्रिय हुआ मानसून, Delhi-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

    3 hours from now

    1

    0

    देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसके चलते आने वाले दिनों में बारिश का दौर तेज हो सकता है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पहाड़ी राज्यों और मध्य भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।कई वेदर सिस्टम सक्रियमौसम विभाग के मुताबिक, इस समय मानसून ट्रफ का पश्चिमी हिस्सा सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर है, जबकि इसका पूर्वी हिस्सा सामान्य स्थिति के आसपास बना हुआ है। 30 अगस्त की सुबह 8:30 बजे तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) अब उसी क्षेत्र में अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र (Well Marked Low Pressure Area) में बदल गया है।इसे भी पढ़ें: दिल्ली में RSS मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अध्यक्ष उदय भानु चिब हिरासत मेंअगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा सिस्टममौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। इस दौरान यह उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के इलाकों से गुजर सकता है।इसके अलावा, इस सिस्टम से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) भी सक्रिय है। यह झारखंड और बिहार से होते हुए निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैली एक ट्रफ से जुड़ा हुआ है।पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रियइसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भी सक्रिय है। यह मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू संभाग के ऊपर ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। वहीं, सौराष्ट्र और आसपास के इलाकों में भी मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?दिल्ली में कल आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है।इसे भी पढ़ें: Kapil Sibal ने Mohan Bhagwat पर साधा निशाना: विदेश में बातें और घर में चुप्पी नहीं चलेगीदिल्ली में हवाओं की रफ्तार भी बढ़ेगीमौसम विभाग के मुताबिक, सुबह दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी और उनकी रफ्तार करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। दोपहर में हवाओं की गति कुछ कम होकर करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। वहीं शाम और रात के समय दक्षिण-पश्चिमी हवाएं फिर तेज हो सकती हैं और इनकी रफ्तार करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहन भागवत के हिंदू-मुस्लिम बयान पर Shiv Sena नेता शायना एनसी ने जताई सहमति
    Next Article
    मिजोरम में भारत-म्यांमा सीमा पर असम राइफल्स ने 1.87 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment