Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    West Asia Conflict | पश्चिम एशिया संकट के बीच कतर में फंसे 1,000 भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी

    3 hours from now

    1

    0

    पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच, कतर में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय दूतावास के सफल प्रयासों और कतर एयरवेज के सहयोग से मंगलवार को लगभग 1,000 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत लाया गया।इसे भी पढ़ें: Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने फंसे हुए भारतीय नागरिकों और आपातकालीन मामलों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कतर एयरवेज के साथ समन्वय किया। दूतावास की तरफ से ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी गयी। दूतावास ने कहा, “10 मार्च को कतर एयरवेज की उड़ानों से लगभग 1,000 भारतीय यात्री नयी दिल्ली, मुंबई और कोच्चि गए।” दूतावास ने “मानवीय आधार पर मामलों को प्राथमिकता देने” के लिए एयरलाइन को धन्यवाद दिया।इसे भी पढ़ें: West Bengal Voter List: Supreme Court की सख्त चेतावनी, 'Judicial Officers पर उंगली उठाने की कोशिश न करें' इसमें यह भी बताया गया कि कतर एयरवेज की एक उड़ान बुधवार को नयी दिल्ली के लिए निर्धारित है। दूतावास ने कहा कि वह 96 घंटे की वैधता वाले अस्थायी पारगमन वीजा पर सलवा सीमा के रास्ते सऊदी अरब जाने वाले भारतीय नागरिकों की यात्रा को सुगम बनाना जारी रखे हुए है। दूतावास ने बताया, “कतर में फंसी भारतीय बास्केटबॉल टीम सऊदी अरब से उड़ान भरकर भारत पहुंच गयी है।संकट के बीच भारत की प्रतिबद्धतापश्चिम एशिया में अस्थिरता के कारण कई भारतीय नागरिक यात्रा संबंधी बाधाओं का सामना कर रहे थे। भारतीय विदेश मंत्रालय और दूतावास की त्वरित सक्रियता ने यह सुनिश्चित किया है कि संकट में फंसे नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जाए। मानवीय आधार पर की गई इस पहल से उन परिवारों ने बड़ी राहत की सांस ली है, जिनके परिजन वहां फंसे हुए थे। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Middle East Crisis | एक्शन में उड्डयन मंत्रालय! पश्चिम एशिया के बदलते हालात के बीच हवाई परिचालन और सुरक्षा पर बड़ी अपडेट
    Next Article
    जीत के जश्न के बीच हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड संग की हदें पार! VIDEO देख यूजर्स करने लगे ट्रोल; आखिर किस हरकत पर मचा है हंगामा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment