Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    West Asia संकट पर PM Modi के साथ आए Shashi Tharoor, बोले- राष्ट्रीय हित में हम सब एक हैं

    3 hours from now

    1

    0

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच राष्ट्रीय एकता और सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ बैठक करने के एक दिन बाद आई है। इस बैठक में क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों और भारत पर उनके संभावित प्रभाव के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की गई।  इसे भी पढ़ें: PM Modi का SP पर सबसे बड़ा हमला, Noida को बना दिया था लूट का ATM, हमने बदलाकोच्चि में एएनआई से बात करते हुए थरूर ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद राष्ट्रीय हित सर्वोपरि रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित के मामले में हम सब एकजुट हैं। अगर आज केरल में यूडीएफ सरकार बनती है, तो भी हम केंद्र से अलग नहीं होंगे। हमें राष्ट्रीय हित का ध्यान रखना होगा।” उन्होंने आगे कहा कि केरल देश के बाकी हिस्सों से गहराई से जुड़ा हुआ है और राज्य स्तर के फैसले व्यापक राष्ट्रीय नीतियों के अनुरूप हैं।थरूर ने सहकारी संघवाद की आवश्यकता पर भी बल दिया और कहा कि शासन में केंद्र और राज्य दोनों की साझा जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने कहा कि हम इन मामलों पर केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। इसका मतलब यह नहीं है कि हमें चुनावों के दौरान राजनीतिक रूप से सहमत होना होगा। साथ मिलकर काम करना दोनों पक्षों का कर्तव्य है। यह पारस्परिक संघवाद होना चाहिए। राजनयिक प्रयासों का स्वागत करते हुए थारूर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत एक सकारात्मक घटनाक्रम है। इसे भी पढ़ें: Sonia Gandhi का Health Update: हालत में तेजी से सुधार, एक-दो दिन में मिल सकती है छुट्टीउन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री आपस में बातचीत कर रहे हैं। वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में हमें प्रमुख देशों से संपर्क बनाए रखना चाहिए। उन्होंने भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा जी7 देशों के साथ जारी राजनयिक प्रयासों को भी एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस सप्ताह की शुरुआत में, मोदी ने पश्चिम एशिया में बिगड़ती स्थिति पर चर्चा करने के लिए ट्रंप से फोन पर बातचीत की, जिसका वैश्विक ऊर्जा बाजारों और समुद्री सुरक्षा पर लगातार असर पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran US War: ईरान ने दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड फोर्ड पर 17 एंगल से किया हमला, हम जान बचाकर भागे; ट्रंप का खुलासा
    Next Article
    CM Yogi का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- Congress-SP ने UP के विकास को सालों तक रोका था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment