Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    West Bengal में Suvendu Adhikari ने 11,000 पुलिसकर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र

    3 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के तहत पुलिस में भर्ती अभियान के पहले बड़े चरण में 11 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के कारण यह संभव हो सका। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अगले दो साल में पश्चिम बंगाल पुलिसकर्मियों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश से आगे निकल जाएगा।शुभेंदु ने यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद कहा, ‘‘मैं न तो तालियां चाहता हूं और न ही श्रेय लेना चाहता हूं। मैं सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि अगर सरकार नहीं बदली होती, तो यह भर्ती नहीं हो पाती।’’ राज्य पुलिस बल में भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से रुकी हुई थी। मई में राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दी।इसे सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के लिए व्यापक अभियान की शुरुआत के रूप में पेश किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय भ्रष्टाचार से दूर रहने और ईमानदारी बनाए रखने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश में अस्थिरता और अराजकता फैला रहे हैं Rahul Gandhi, Anurag Thakur का तीखा हमला
    Next Article
    प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर बनेगा विकसित भारत-2047 का प्रमुख ग्रोथ इंजन: ज्योतिरादित्य सिंधिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment