Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Xi Jinping, Trump और Putin की ऐतिहासिक बैठक की तैयारी में जुटा China

    4 hours ago

    1

    0

    वाशिंगटन, सात नवंबर (एपी) चीन ने पहली बार इस बात की पुष्टि की है कि वह चीनी नेता शी चिनफिंग, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक ऐतिहासिक बैठक को लेकर चर्चा कर रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने इस सप्ताह बीजिंग में एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि चीन तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच बैठक के संबंध में संबंधित पक्षों के साथ संपर्क में है। अभी कुछ भी तय नहीं है, लेकिन तीनों नेताओं की यह बैठक इस महीने शेनझेन में एक क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन के इतर हो सकती है।अगर ऐसा होता है, तो यह ऐतिहासिक होगा। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि तीनों नेताओं द्वारा किसी ठोस मुद्दे पर चर्चा करने की संभावना कम है क्योंकि उनके हित एक-दूसरे के विपरीत हैं, लेकिन वे एक तस्वीर के लिए साथ आ सकते हैं, जिसे चीन बेहद सावधानी से तैयार करेगा। स्टिमसन सेंटर में ‘चाइना प्रोग्राम’ की निदेशक सन युन ने कहा, मुझे लगता है कि यह बैठक होगी।सवाल इसके प्रारूप और सामग्री का है।’’ चीन इस साल एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग के नेताओं के शिखर सम्मेलन का मेजबान है, जो 21 सदस्यों का एक समूह है और इसमें अमेरिका व रूस भी शामिल हैं। ट्रंप के शेनझेन यात्रा पर जाने की उम्मीद है, जहां वह इस साल तीसरी बार शी से मिलेंगे ताकि जनवरी में समाप्त हो रहे व्यापार समझौते को बरकरार रखा जा सके। तनाव बरकरार रहने के संकेतों के बीच, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने शुक्रवार को चीन के उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग के साथ एक वीडियो कॉल में बीजिंग से अपने पिछले वादों को पूरी तरह से लागू करने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।’’ चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शनिवार को खबर दी कि इस बातचीत में दोनों पक्षों के बीच गहन और रचनात्मक बातचीत हुई, और चीन ने अपने खिलाफ वाशिंगटन के प्रतिबंधात्मक आर्थिक और व्यापारिक उपायों पर चिंता व्यक्त की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    South Africa के शॉपिंग मॉल में Diwali उत्सवों को Black Friday सेल से जोड़कर बढ़ी रौनक
    Next Article
    White House के पास हथियारों समेत पकड़ा गया संदिग्ध, Donald Trump की हत्या की बात कही

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment