Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'ये पीढ़ी खुशनसीब, देश को विकसित होते देखेगी':मुरादाबाद में जेपी नड्डा बोले- युवा बदलाव का इंतजार नहीं, उसका हिस्सा बनें

    3 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। यहां पर उन्होंने विद्यार्थियों को डिग्री दी। नड्डा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा- मोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आजादी के बाद जितना विकास अब हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। हमने देश को आजाद होते नहीं देखा, लेकिन आज की युवा पीढ़ी खुशनसीब है। यह पीढ़ी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में देखेगी। युवाओं को बदलाव का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि उस बदलाव का हिस्सा बनकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। अब पढ़िए 4 बड़ी बातें… डिग्रियां मिलते ही खुले नए अवसरों के दरवाजे स्टूडेंट्स को डिग्री वितरित करने के बाद जेपी नड्डा ने कहा- आप सभी को आपके संकल्प और मेहनत की वजह से ये डिग्रियां मिल रही हैं। इसके साथ ही आपके जीवन में नए अवसरों के द्वार खुलेंगे। आप अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और समाज की सेवा करेंगे। यह आपकी तपस्या का फल है, जिसमें आपके माता-पिता का भी बड़ा योगदान है। 2047 में विकसित देश बनेगा भारत 2047 तक आप अपने ही देश को बसते और तरक्की करते देख सकेंगे। आप वही पीढ़ी हैं, जिसे 2047 में विकसित भारत को अपनी आंखों से देखने का अवसर मिलेगा। भारत का भविष्य आपके हाथों में है। देश को विकसित बनाने में आपकी बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे आपको निभाना है। हेल्थ केयर, इनोवेशन, साइंस, टेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों में आप अपने सपनों को जमीन पर उतार सकते हैं और इसके लिए आपके पास बड़ा अवसर है। भारत की अर्थव्यवस्था चौथे स्थान पर पहुंची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के सपने के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वे दिन-रात काम कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने एक मजबूत प्लेटफॉर्म भी तैयार किया है। प्रधानमंत्री का सपना है कि अमृतकाल के दौर में भारत विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बने। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से बढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गई है और देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था लगभग 7.4 प्रतिशत की दर से वृद्धि कर रही है। दुनिया के कई देशों में मंदी और युद्ध जैसी स्थितियां हैं, लेकिन भारत मजबूत आर्थिक वृद्धि के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में बड़े और क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिले हैं। देश में पहले 5, अब 23 IIT हैं केंद्रीय मंत्री ने कहा- शिक्षा के क्षेत्र में भी देश ने तेजी से प्रगति की है। पहले देश में केवल 5 आईआईटी थे, जो अब बढ़कर 23 हो गए हैं। इसी तरह पहले देश में एक ही आईआईएम था, जबकि अब उनकी संख्या बढ़कर 21 हो गई है। 60 के दशक से लेकर 20वीं शताब्दी के अंत तक देश में केवल एक एम्स था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में 6 एम्स बनाए गए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में 23 एम्स स्थापित किए गए हैं। ------------ यह खबर भी पढ़ें…. 4 साल के मासूम के शरीर पर 18 चोट:मौसी बोली- लखनऊ में बाप-सौतेली मां 6 महीने से पीट रहे थे, मुंह दबाकर मार डाला लखनऊ के चौक इलाके में 4 साल के बच्चे की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के 18 गंभीर निशान मिले हैं। हडि्डयां टूटी थीं। मुंह दबाया गया था। इससे पुलिस मान रही है कि बच्चे को बेरहमी से पीटने के बाद मुंह दबाकर मार डाला गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश को जल्द मिल सकती है पोस्टिंग, शासन ने बहाली का आदेश जारी किया
    Next Article
    जालौन में डीएम ने एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की:होम डिलीवरी के जरिए गैस आपूर्ती करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment