Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ये रसोई गैस की कालाबाजारी का नया खेल तो नहीं:बुकिंग हुई, सिलेंडर नहीं मिला, डिलिवर्ड का मैसेज आ गया

    6 hours ago

    1

    0

    रसोई गैस को लेकर मची हायतौबा के बीच एक नया मामला प्रकाश में आ रहा है। उपभोक्ता आनलाइन बुकिंग कर रहे हैं, उन्हें DAC नंबर मिल रहा है। सिलेंडर का आनलाइन भुगतान कर रहे हैं और फिर डिलिवर्ड यानी गैस सिलेंडर उनतक पहुंचने का मैसेज आ रहा है। जबकि हकीकत यह हे कि सिलेंडर उन्हें नहीं मिला और न ही वे एजेंसी तक गए। यह उस एजेंसी के उपभोक्ताओं के साथ भी हो रहा है, जिसे प्रशासन ने सील कर दिया है। अब लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि कहीं उपभोक्ताओं के नंबर पर बुकिंग पर सिलेंडर की कालाबाजारी तो नहीं हो रही। डिलीवरी के मैसज के साथ ही 25 दिन बाद अगली बुकिंग की तिथि भी बताई जा रही है। कई स्थानों पर इस तरह के मामले सामने आए हैं। पीपीगंज स्थित आशीष इंडेन गैस सर्विस को 11 मार्च को सील कर दिया गया था। इसके मालिक और एक कर्मचारी को रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते पकड़ा गया था। उसके बाद एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। उसकी एजेंसी को भी सील कर दिया गया। 12 मार्च को प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर सिलेंडर वितरित कराया था। अब उसका कोटा दूसरी एजेंसियों से संबद्ध किया जा रहा है। जानिए किन उपभोक्ताओं के साथ हुई दिक्कत पीपीगंज क्षेत्र के रविकांत ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि 8 मार्च को उन्होंने आनलाइन बुकिंग की थी। उनका DAC नंबर आ गया। एजेंसियों पर भीड़ को देखते हुए उन्होंने कुछ दिन बाद जाने का निश्चय किया। रवि लिखते हैं कि 12 मार्च की रात 10 बजे मेसेज आता है कि उनका डिलिवर्ड हो चुका है। 12 मार्च को आशीष इंडेन पर पूर्ति विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में वितरण कराया गया था। रविकांत का कहना है कि उन्होंने गैस सिलेंडर लिया नहीं है। उन्होंने गैस एजेंसी की मनमानी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। इसी तरह जसवल के ग्राम प्रधान जयनंद मल्ल को भी सिलेंडर नहीं मिला और डिलीवर्ड का मैसेज आ गया। संदीप अग्रहरि ने 12 मार्च को बुकिंग की थी और 13 मार्च को उन्हें डिलिवर्ड का मैसेज आ गया। उन्होंने सवल उठाए कि जब एजेंसी सील है तो ये कैसे हो गया। उन्होंने बताया कि उन्हें अगली बुकिंग तिथि 8 अप्रैल को मिली है। दीपचंद्र अग्रहरि ने भी इसी तरह की समस्या बताई है। सरहरी के अजय पांडेय, वंश गुप्ता एवं पीपीगंज के सूर्य प्रकाश शुक्ला के साथ भी यही समस्या है। तिघरा के रजत सिंह, आदर्श वर्धन पाठक, पीपीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचिन वर्मा के साथ भी यही हुआ है। जानिए क्या कहते हैं पूर्ति विभाग के अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी रमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला कुछ दिन पहले आया था। कंपनी के सेल्स आफिसर को जांच के लिए कहा गया था। जांच के बाद यह तकनीकी गलती का मामला लग रहा है। जहां तक आशीष इंडेन गैस सर्विस के उपभोक्ताओं का मामला है, हो सकता है कि कंपनी की ओर से दूसरी एजेंसियों को कोटा ट्रांसफर करने में इस तरह के मैसेज आए हों। इस तरह के मामलों की जानकारी मिलने के बाद जांच कराई जाएगी। सभी को सिलेंडर मिल जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में बुजुर्ग का सुसाइड:पेड़ से लटका मिला शव, घर वाले नहीं बता सके कारण
    Next Article
    आजमगढ़ में जमीनी विवाद में फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:आरोपी पर दर्ज है 21 गंभीर आपराधिक मुकदमे, तलाश में जुटी थी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment