Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'ये समझ रहे हैं मजाक...मेरी मौत कर रहे इंतजार':आगरा पर गंभीर आरोप, गुलफाम हत्याकांड का मुख्य आरोपी 10 महीने से फरार, दहशत में परिवार, शहर छोड़ने को मजबूर

    5 hours ago

    1

    0

    मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार मेरा पीछा करते हैं। आए दिन मेरे रेस्टोरेंट के आसपास मंडराते रहते हैं। मैं और मेरा पूरा परिवार दहशत में है। बाइक सवार मुझे रोकर कर चुके हैं, गुलफाम तो गलती से मर गया, मारना तो तुझे था। मैं इतना डरा हुआ हुआ कि अकेले बाहर निकलने पर डर लगने लगा है। सुनसान सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। मैं शिकायत लेकर पुलिस के पास जाता हूं तो वे मुझे इधर से उधर घुमाते रहते हैं। सही बात तो ये है कि ये मेरी बात को समझ रहे हैं मजाक और मेरी मौत का कर रहे हैं इंतजार। ये कहना है सनसनीखेज गुलफाम हत्याकांड के चचेरे भाई शाहिद अली का। 10 महीने पहले रेस्टोरेंट पर ही शाहिद अली के चचेरे भाई गुलफाम की 3 हमलावारों ने गोलीमार कर हत्याकर कर सनसनी फैला दी थी। दो आरोपी हत्याकांड के कुछ दिन बाद ही पकड़ लिए गए था। पहलगाम में 26 टूरिस्ट की घटना के अगले ही दिन आगरा में इस गुलफाम हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र अब तक फरार है। शहीद अली ने हत्यारोपी पुष्पेंद्र बघेल के परिजनों पर ही धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस पर भी सुनवाई न करने का भी आरोप लगाया है। अब विस्तार से पढ़िये... 23 अप्रैल, 2025 की रात को ताजगंज, शिल्पग्राम रोड स्थित शाहीद अली चिकिन बिरियानी रेस्टोरेंट पर काम करने वाले नई आबादी निवासी गुलफाम की 3 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 2 हमलावरों ने फायर किया था, जिसमें से एक गोली गुलफाम के सीने में लगी थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड को करबना निवासी पुष्पेंद्र बघेल, प्रियांशु यादव और शिवम बघेल ने अंजाम दिया था। अगले ही दिन पुलिस ने मुठभेड के बाद प्रियांशु यादव और शिवम बघेल को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र बघेल अब तक फरार है। रेस्टोरेंट संचालक को मिल रही धमकी गुलफाम अपने चचेरे भाई शाहिद अली के रेस्टोरेंट पर ही काम करता था। घटना के समय शाहिद अली मौजूद नहीं था। उनका कहना है कि घटना को 10 महीने से अधिक हो गए लेकिन हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र बघेल अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उसके परिजन उसे धमका रहे हैं। लगभग 6 महीने पहले सुबह मंडी जाते समय बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे पीछे से थप्पड़ मारा था। 15 जनवरी को रात में रेस्टोरेंट से घर जाते समय दो बाइक सवारों ने उसे रोक लिया। कहा-गुलफाम तो गलत मर गया, मारना तो तुझे था। एक युवक लगातार आसपास दिखाई दे रहा शाहिद अली का कहना है-घटना के 6 महीने बाद एक युवक उसके रेस्टोरेंट के आसपास आए दिन नजर आता है। वह मुझ पर नजर रखता है और मुंछों पर ताव देता है। पीड़ित का कहना है कि उक्त युवक गुलफाम हत्याकांड से पहले भी उसके रेस्टोरेंट पर आया था। पुलिस नहीं कर रही सुनवाई शाहिद ने बताया-6 महीने पहले जब उसको अज्ञात लोगों ने रोककर धमकी दी थी, तब एसीपी ऑफिस में शिकायत की थी। उन्होंने चौकी पर भेज दिया। वहां गया तो खानापूर्ति की गई। इसके बाद मुझे कई बार धमकी मिली, मैं पुलिस के पास गया लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। हर बार मुझे टरका दिया। थाने-चौकी पर सुनवाई न होने पर शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर से मिलने उनके कार्यालय गया लेकिन पुलिस कमिश्नर मौजूद नहीं थे। वहां तैनात स्टाफ ने सोमवार को आने के लिए कहा है। शहर छोड़ने को मजबूर शाहिद का कहना है-पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही। वे मेरी मौत का इंतजार कर रहे हैं। मैं और मेरा पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित का कहना है कि ऐसी स्थिति रही तो शहर छोड़ना पड़ेगा। इतनी दशहत है कि पहले रेस्टोरेंट को रात को 12 बजे बंद करते थे लेकिन जब से अज्ञात लोग धमकी दे रहे हैं, तब से सड़क पर सन्नाटा होने से पहले ही वे घर चले जाते हैं। हत्यारोपी गोसेवा के नाम पर लाया था साथियों को हत्याकांड के बाद दैनिक भास्कर ऐप की टीम हत्यारोपियों के घर पहुंची थी। तब मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र बघेल और उसका परिवार घर पर ताला लगाकर फरार था। दो हमलावरों के परिजनों ने बताया था-पुष्पेंद्र बघेल गोसेवा के नाम पर शिवम और प्रियांशु को घर से ले गया था। परिजनों ने बताया था-पुष्पेंद्र उनसे कहा था कि नाले में गाय गिर गई है, उसे निकालने जाना है। उन्हें नहीं पता था कि वह किसी हत्या कराने ले जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा पहुंचे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला:छात्र संसद में साझा किया अंतरिक्ष यात्रा का अनुभव
    Next Article
    लखनऊ में हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज:ट्रैक्टर ने वैन को मारी थी टक्कर, एक युवक की हुई मौत तीन घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment