Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी आज गाजीपुर को देंगे 691.74 करोड़ की सौगात:अंसारी परिवार के प्रभाव वाले मोहम्मदाबाद में जनसभा; 453 परियोजनाओं का शुभारंभ

    2 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद दौरे पर रहेंगे। यहां यूसुफपुर स्थित कृषि मंडी समिति परिसर में वे 691.74 करोड़ रुपए की 453 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे। राजनीतिक दृष्टि से भी यह दौरा अहम माना जा रहा है, क्योंकि मोहम्मदाबाद को लंबे समय से अंसारी परिवार के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। मुख्यमंत्री 492.60 करोड़ रुपए की लागत से पूरी हुई 268 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं 199.14 करोड़ रुपए की 185 नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इन योजनाओं का लाभ जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को मिलने की उम्मीद है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:25 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से यूसुफपुर कृषि मंडी समिति परिसर में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से कार के जरिए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 11:50 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इन प्रमुख परियोजनाओं की मिलेगी सौगात लोकार्पित होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में नगर पालिका क्षेत्र की सीवर व्यवस्था, जखनिया-मनिहारी-फद्दोपुर मार्ग का चौड़ीकरण, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के भवन एवं छात्रावास, ग्रामीण पेयजल योजनाएं, ड्रग वेयरहाउस तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं। वहीं शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में अंधऊ-चौकिया बाईपास, महिला एवं पुरुष जिला अस्पतालों में फायर फाइटिंग सिस्टम, मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बाउंड्रीवॉल, नई पुलिस चौकियां, सिंथेटिक हॉकी मैदान तथा धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास से जुड़ी योजनाएं प्रमुख हैं। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल को अभेद सुरक्षा घेरे में रखा गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था में 4 अपर पुलिस अधीक्षक, 22 क्षेत्राधिकारी, 50 निरीक्षक, 250 उपनिरीक्षक, करीब 2500 मुख्य आरक्षी, 250 से अधिक महिला पुलिसकर्मी और पीएसी की एक बटालियन तैनात की गई है। एलआईयू और अन्य खुफिया एजेंसियों के अधिकारी सादे कपड़ों में भी पूरे कार्यक्रम पर नजर रखेंगे। विकास के साथ सियासी संदेश भी मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल विकास परियोजनाओं तक सीमित नहीं माना जा रहा है। करीब 692 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात, बड़ी जनसभा और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद के जरिए सरकार विकास के साथ राजनीतिक संदेश देने की भी तैयारी में है। खासकर मोहम्मदाबाद से कार्यक्रम होने के कारण जिले की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आत्मदाह प्रयास मामले में दो सिपाही निलंबित:संतकबीरनगर में कर्तव्य में लापरवाही पर एसपी की कार्रवाई, एक हफ्ते में मांगी जांच रिपोर्ट
    Next Article
    डिजिटल अरेस्ट कर 70 लाख ठगने वाले 2 गिरफ्तार:लखनऊ में ₹35 लाख फ्रीज, KYC से फर्जी E-SIM बनाकर कंबोडिया भेजते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment