Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आत्मदाह प्रयास मामले में दो सिपाही निलंबित:संतकबीरनगर में कर्तव्य में लापरवाही पर एसपी की कार्रवाई, एक हफ्ते में मांगी जांच रिपोर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह के प्रयास के मामले में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश देते हुए एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद की रिपोर्ट और क्षेत्राधिकारी सदर की जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि 28 जुलाई को बगहिया गांव निवासी बलिराम गुप्ता के साथ मारपीट की घटना हुई थी। सूचना मिलने के बावजूद औद्योगिक चौकी पर तैनात आरक्षी भानु प्रताप सिंह और मनीष कुमार यादव समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों को भी नहीं दी थी सूचना जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरक्षियों ने घटना की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी नहीं दी। पुलिस की इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। अगले दिन पीड़ित ने किया था आत्मदाह का प्रयास मारपीट की घटना से आहत होकर बलिराम गुप्ता ने 29 जुलाई को कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया था। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते उन्हें रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद में 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा संख्या 688/2026 दर्ज किया गया। प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही मिली क्षेत्राधिकारी सदर प्रियम राजशेखर पाण्डेय की जांच में दोनों सिपाहियों की प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता सामने आई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों (दंड एवं अपील) नियमावली-1991 के तहत दोनों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए। एसपी बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका भी सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की शिकायतों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंगस्टर बिल्ला का फर्जी पासपोर्ट मामले में दीवान से पूछताछ:गोरखपुर के पते का इस्तेमाल कर बनवाई आईडी, इंडोनेशिया से पकड़ा गया
    Next Article
    योगी आज गाजीपुर को देंगे 691.74 करोड़ की सौगात:अंसारी परिवार के प्रभाव वाले मोहम्मदाबाद में जनसभा; 453 परियोजनाओं का शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment