Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले-अयोध्या की तरह श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बनेगा भव्य मंदिर:मथुरा में CM ने जन्मस्थान के दर्शन किए; सेवायत हाउस अरेस्ट रहे

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी CM योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में पूजा-अर्चना की। फिर CM ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान CM ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा, ब्रज भूमि की रज-रज में भगवान कृष्ण और राधा रानी की स्मृतियां बसी हैं। भगवान की कृपा रही तो अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि की तरह मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि का भव्य मंदिर बनेगा। ब्रज में होली उत्सव सदैव जीवंत योगी ने कहा, ब्रज भूमि में होली का उत्सव सदैव जीवंत रहता है। इस उत्सव से जुड़ना हर किसी के लिए सौभाग्य की बात होती है। भले ही उस समय मैं ब्रज में मौजूद नहीं था, लेकिन जहां भी था, वहीं से ब्रज की होली के रंग और उल्लास को देख रहा था। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव, नंदगांव और गोवर्धन समेत पूरे ब्रज क्षेत्र में लाखों श्रद्धालुओं ने जिस उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया, वह हर किसी को अभिभूत करने वाला था। रंग और उमंग की यह परंपरा भारत की महान सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक है। योगी के कार्यक्रम के चलते सेवायत गोस्वामियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया था। गोस्वामी बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण का विरोध कर रहे हैं। देखिए 3 तस्वीरें… सीएम योगी ने पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की CM योगी शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मथुरा पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर आगरा से सीधे वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड पर उतरा। सीएम योगी ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद की 8वीं बोर्ड बैठक में हिस्सा लिया। करीब एक घंटे तक चली बैठक में ब्रज क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पर्यटन थाना का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने लखनऊ के लिए रवाना हो गए। सीएम के मथुरा दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंजीनियर बहन को 40 बार चाकू मारने वाला भाई अरेस्ट:मुरादाबाद में मां बोलीं- गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद बेटी से चिढ़ने लगा था
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:केशव के हेलिकॉप्टर में धुआं भरा, इमरजेंसी लैंडिंग, अखिलेश बोले- मायावती को PM देखना चाहता था, फोटो खींचने पर लात-घूसे चले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment