Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:केशव के हेलिकॉप्टर में धुआं भरा, इमरजेंसी लैंडिंग, अखिलेश बोले- मायावती को PM देखना चाहता था, फोटो खींचने पर लात-घूसे चले

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर डिप्टी सीएम केशव के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर रही । वहीं, दूसरी खबर अखिलेश के मायावती पर दिए बयान से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1. डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक धुआं भरा यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उन्होंने सुबह 10.45 बजे लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। 30 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। अंदर धुआं भरने लगा। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को सूचना दी। जिसके बाद हेलिकॉप्टर लैंड कराया गया। पूरी खबर पढ़ें… 2. शंकराचार्य बोले- दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ा, 'जिंदा हिंदू लखनऊ चलें' के पोस्टर बांटे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शनिवार को काशी से लखनऊ के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने कहा कि धर्मयुद्ध के लिए निकलना दुर्भाग्य की बात है। अपने ही देश में, अपने ही वोट से चुनी सरकार के सामने गोमाता को बचाने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। सुलतानपुर पहुंचने पर कहा कि राजा योगी बन सकता है, मगर योगी राजा कभी नहीं। पूरी खबर पढ़ें… 3. अखिलेश बोले- मायावती को PM बनाना चाहते थे, योगी पहले CM जो विदाई से पहले ही घूमने गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में कहा कि जब बसपा के साथ गठबंधन हुआ था, तो हम मायावती को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। जब 'इंडिया' गठबंधन बना तो हम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। लेकिन, भाजपा ने उन्हें सीएम से रिटायर होने का मौका भी नहीं दिया। योगी पहले ऐसे सीएम हैं जो विदाई से पहले ही विदेश घूमने चले गए। पूरी खबर पढ़ें… 4. 'योगी बोले- उन्होंने माफिया बनाए, हमने मेडिकल कॉलेज':आगरा में कहा- हम सुपर स्पेशिलियटी अस्पताल की पॉलिसी ला रहे आगरा में योगी ने कहा पहले माफिया राज था। 2017 से पहले यूपी में सिर्फ 17 मेडिकल कॉलेज थे। आज हम 81 मेडिकल कॉलेज संचालित कर रहे हैं। पहले मेडिकल कॉलेज नहीं थे, तब वन डिस्ट्रिक-वन माफिया था। अब वन डिस्ट्रिक-वन मेडिकल कॉलेज है। पहले की सरकार की सोच माफिया तक सीमित थी, इसलिए उन्होंने माफिया विकसित किए। पूरी खबर पढ़ें… 5. योगी की मां पर मौलाना ने भड़काऊ टिप्पणी की, लखनऊ में अब्दुल्ला चतुर्वेदी की शव यात्रा निकाली बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी ने CM योगी की मां पर आपत्तिजनक बयान दिया है। इससे भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में मौलाना का पुतला फूंका। उसे पैरों से कुचला। इससे पहले युवाओं ने हजरतगंज में मौलाना की शव यात्रा निकाली। उसके बाद चौराहे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। छात्रों को रोकने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. मेरठ में CO बोले- अपमान हुआ तो ठीक नहीं होगा, किसान नेता का जवाब- तुम्हारी वजह से यहां बैठे मेरठ में सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल किसान नेता की CO से बहस हो गई। मजदूर संगठन के लोगों को हिरासत में लेने के बाद कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। किसान संगठन के एक व्यक्ति ने SSI से हॉट टॉक की तो सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने उसे फटकार लगाई। व्यवहार ठीक रखने की नसीहत भी दी। पूरी खबर पढ़ें… 7. लखीमपुर में किसान को खा गया बाघ, आधा धड़ मिला, पॉलिथिन में भरकर ले गए लखीमपुर-खीरी में बाघ एक किसान को खा गया। किसान खेत में काम कर रहा था, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ढूंढने निकले। कई घंटे तलाश करने के बाद सड़क पर उन्हें जूता और गमछा मिला। उसी तरफ में जाकर देखा तो आधा खाया हुआ शव पड़ा था। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पूरी खबर पढ़ें… 8. कानपुर का घूसखोर लेखपाल आलोक दुबे बर्खास्त, 50 करोड़ से ज्यादा की 41 संपत्तियां बनाईं कानपुर कमिश्नर के. विजयेंद्र पांडियन ने घूसखोर लेखपाल आलोक दुबे को सेवा से बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री की बैठक के ठीक अगले दिन हुई इस कार्रवाई में सामने आया कि लेखपाल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए करीब 50 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की 41 संपत्तियां खड़ी कर ली थीं। लेखपाल ने जमीनों की खरीद-फरोख्त में हेराफेरी भी की थी। पूरी खबर पढ़ें… 9. वाराणसी टकसाल सिनेमा शूटआउट में धनंजय सिंह पेश, कहा- अभय सिंह के गवाह झूठे हैं वाराणसी में 24 साल पहले टकसाल सिनेमा के पास पूर्व सांसद धंनजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले के केस में ट्रायल तेज हो गया है। वे शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। पूर्व सांसद ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इसमें बचाव पक्ष के गवाहों और सबूतों पर सवाल उठाए हैं। धनंजय ने विधायक अभय सिंह के गवाहों से दोबारा जिरह की बात कही। पूरी खबर पढ़ें… 10. इंजीनियर भाई को लगता था बहन ने गर्लफ्रेंड छुड़वा दी, मुरादाबाद में 40 बार चाकू मारकर हत्या की थी मुरादाबाद में चाकू से गोदकर इंजीनियर बहन की हत्या करने वाला इंजीनियर भाई फरार है। उसने अपनी बहन हिमशिखा (25) पर चाकू से 40 वार किए। मां को भी चाकू मारे, जो जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। आरोपी हार्दिक का पुणे की एक लड़की से अफेयर था। कुछ समय पहले ब्रेकअप हो गया था। इसकी वजह वो अपनी मां-बहन को ही मानता था। पूरी खबर पढ़ें… 11. कानपुर में महिला प्रधान ने दिया इस्तीफा, DM से बोलीं- दबंग बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे कानपुर की नौरंगा गांव की महिला प्रधान ने डीएम को अपना इस्तीफा सौंपा। घाटमपुर में तहसील दिवस पर तुलसी देवी ने बताया कि दबंग पंचायत भवन की बाउंड्री का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं।साथ ही उनका काम-काज देखने वाले बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। साठगांठ होने के चलते प्रशासनिक अफसर उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 12. जिस दुकान पर जीभ से चाटी बर्फ उसमें लगी आग, लखनऊ में बगल की दुकान भी जली लखनऊ के जानकीपुरम में गन्ने के रस की एक दुकान में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस दुकान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक बच्चा दुकान में रखी बर्फ को जीभ से चाटता दिखाई दे रहा था। चर्चा है कि इसी वजह से किसी ने दुकान में आग लगा दी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना की वजह जानने के लिए जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें… 13. बहन की शादी से 5 दिन पहले भाई की हत्या, बाराबंकी में गला रेता; 100 मीटर तक फैला खून बाराबंकी में बहन की शादी से 5 दिन पहले भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। उसका शव घर से करीब 800 मीटर दूर सड़क किनारे खेत में मिला। क्राइम सीन से लग रहा है कि उसे दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया है। युवक शुक्रवार रात से ही गायब था। परिजनों को शनिवार सुबह उसका शव घर के पीछे खेत में मिला। शव के आसपास 100 मीटर तक खून फैला हुआ था। पूरी खबर पढ़ें… 14. मऊ में बारात में फोटो खींचने पर विवाद, एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी, जमकर चले लात-घूसे मऊ के औरंगाबाद में एक बारात में फोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया। बाराती और घरातियों ने जमकर एक दूसरे को कुर्सियां मारीं। पार्टी के टेंट तक उखड़ गए। जयमाल का स्टेज भी अस्त व्यस्त हो गया। दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी कराई। पूरी खबर पढ़ें… कल क्या रहेगा खास… 15. योगी सरकार ‘जल महोत्सव’ मनाएगी योगी सरकार 8 से 22 मार्च तक उत्तर प्रदेश के 22,000 से अधिक गांवों में 'जल महोत्सव' मनाएगी। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ के गोसाईगंज से इसका शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत 100% पाइप से जल आपूर्ति वाले गांवों में पानी व्यवस्था का जिम्मा ग्राम पंचायतों को सौंपा जाएगा, जिसका नेतृत्व ग्राम प्रधान करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले-अयोध्या की तरह श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बनेगा भव्य मंदिर:मथुरा में CM ने जन्मस्थान के दर्शन किए; सेवायत हाउस अरेस्ट रहे
    Next Article
    जिला पंचायत बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा:सड़क, पेयजल और स्वच्छता पर जोर, जनप्रतिनिधियों की समस्याएं जल्द सुलझाने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment