Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- बंगाल में सरकार आई तो माफिया-मौलाना झाड़ू लगाएंगे:इनसे डरिए मत; गोमाता को कटने, हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे

    9 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के असानसोल में कहा- टीएमसी के गुंडे क्या कह रहे हैं, डरिए मत। कोई माफिया क्या कहता है, भयभीत मत होइए। कोई मौलाना क्या बक रहा है, चिंता करने की जरूरत नहीं है। आने दीजिए भाजपा की सरकार, सभी आपकी चाटुकारिता करते दिखाई देंगे। बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई देंगे। उन्होंने कहा- यूपी में सड़क पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता। पर्व-त्योहार शांति से मनाए जाते हैं। गुंडागर्दी नहीं है, बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। इसकी गारंटी भाजपा और डबल इंजन की सरकार ही दे सकती है। योगी ने कहा- जैसे ममता दीदी को राम नाम से, दुर्गा पूजा से चिढ़ है, ऐसे ही यूपी में भी चिढ़ होती थी। जब डबल इंजन की सरकार आई तो अयोध्या में मंदिर बनकर खड़ा हो गया है। क्या कांग्रेस और सपा रोक पाई। क्या टीएमसी रोक पाई। इसकी गारंटी सिर्फ मोदीजी हैं। ये गारंटी सिर्फ भाजपा दे सकती है कि दंगा नहीं होगा, कर्फ्यू नहीं लगेगा। गोमाता को कटने नहीं देंगे। हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे। योगी बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आसनसोल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। योगी बीरभूम और बोलपुर में भी चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा और एनडीए के उम्मीदवारों के लिए जनता का समर्थन मांगेंगे। योगी के भाषण की बड़ी बातें… 1. 'गुंडागर्दी-माफियाराज का का उपचार- भाजपा की डबल इंजन सरकार' योगी ने कहा- दिल्ली से पीएम मोदी जो पैसा जनता के लिए भेजते हैं, वो पैसा टीएमसी के गुंडे हजम कर जाते हैं। मैं कहने आया हूं अराजकता, डर का माहौल, दंगे, माफियाराज जैसी स्थिति आज से 9 साल पहले यूपी में भी थी। हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था। कोई पर्व या त्योहार शांति से नहीं हो सकता था। बहन-बेटियां असुरक्षित थीं। गुंडागर्दी चरम पर थी। अपराध हावी थी। माफिया हावी थे। जनता की सुविधा के लिए आने वाले पैसे में डकैती पड़ती थी। इसका उपचार एक है- भाजपा की डबल इंजन सरकार। 2. 'यूपी में न कर्फ्यू है, न दंगा है, सब चंगा है' योगी ने कहा- आज जब उत्तर प्रदेश के अंदर माफिया की हड्‌डी और पसली को बुलडोजर ठीक करता है, उसकी संपतति को अपने कब्जे में कर सरकार गरीबों के लिए घर बनाती है तो माफियाराज खत्म हो जाता है। आज यूपी में न कर्फ्यू है, न दंगा है, सब चंगा है। पहले राम जन्मभूमि के लिए आंदोलन करना पड़ता था, रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं, मुझे अभी एक कारसेवक मिला है, वो कहा रहा है कि मुझ पर 1990 में TMC की सहयोगी पार्टी सपा ने गोलियां चलवाई थीं। 3. 'कांग्रेस, वामपंथियों और टीएमसी ने बंगाल को क्राइम कैपिटल बनाया' योगी ने कहा- बंगाल कभी देश की सांस्कृतिक राजधानी हुआ करती थी। पहले कांग्रेस, फिर वामपंथियों ने और फिर 15 साल से टीएमसी ने पहचान का संकट खड़ा किया। क्राइम कैपिटल बना दिया। याद करिए बंगाल आजादी के बाद विकास के पथ पर आगे चल रहा था। किसान खुश था। नौजवानों के लिए रोजगार था। फिर कांग्रेस, कम्युनिस्ट और टीएमसी ने इसे अराजकता, भ्रष्टाचार, भय का केंद्र बना दिया। संसाधन पर माफिया हावी हैं। नौकरी गायब है। यूपी में आलू 15-16 रुपए किलो है, बंगाल में एक से डेढ़ रुपए में ही बिक रहा है। गोरखपुर में सुरक्षा भवनों का उद्घाटन किया इससे पहले, सीएम योगी ने गोरखपुर में सुरक्षा भवनों का उद्घाटन किया। इसे गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। दोनों भवनों को बनाने में 9 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत आई है। यहां अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय और कंट्रोल रूम होगा। साथ ही पुलिस स्टोर रूम और मेंटीनेंस वर्कशॉप भी बनाया गया है। योगी ने कहा- अब कोई थाने पर हमला नहीं कर सकता। थानों में अलग से बैरक हैं। हर समय वहां जवान रहते हैं। अब कोई सुरक्षा में सेंध लगाएगा तो उसका काम तमाम कर दिया जाएगा। 2017 में जब हमारी सरकार आई तो तो उस समय यूपी पुलिस में आधे से अधिक पद खाली थे। हमने 9 साल में 2 लाख 19 हजार से अधिक भर्तियां की हैं। गोरखपुर में योगी के संबोधन की 2 बड़ी बातें… योगी बोले- 100 पुलिसकर्मी भवन में रह सकते हैं योगी ने कहा- 100 पुलिसकर्मी और अधिकारी एक साथ इस भवन में ठहर सकते हैं। यहां हर तरह की सुविधा होगी। प्रदेश में 55 जिले ऐसे हैं, जहां सबसे ऊंची बिल्डिंग पुलिस की ही होगी। पहले शिकायत आती थी कि पुलिस वाले ने मकान कब्जा कर लिया। वह कब्जा नहीं करता था। उसके बच्चे की परीक्षा होती थी। उससे मकान खाली करने को कहते थे तो वह झुंझुलाकर कहता था कि अभी नहीं करेंगे। 'सुशासन की पहली शर्त होती है सुरक्षा' योगी ने कहा- सुशासन की पहली शर्त होती है सुरक्षा। इसके लिए सरकार के स्तर पर प्रयास किए जाते हैं। यह मान्यता होती थी कि सुरक्षा के लिए केवल पुलिस की भर्ती कर लो, लेकिन यदि पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग नहीं है तो वह भी एक साधारण आदमी है। इसलिए भर्ती की प्रक्रिया के बाद उसकी ट्रेनिंग हो। उसके बाद जब वह अपनी ड्यूटी करे तो उस दौरान उसकी अवस्थापना सुविधाएं भी उस तरह की हों, इसका ध्यान नहीं दिया जाता था। इसका परिणाम होता था कि पुलिस का जवान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर पाता था। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- महिला आरक्षण पर अखिलेश बोले- ये सशक्तिकरण नहीं, तुष्टिकरण, संसद सत्र से पहले विपक्ष का हल्लाबोल संसद में आज यानी गुरुवार को महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिल पेश किए गए। इनमें महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 2029 से 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव है। इसके लिए तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। अखिलेश ने कहा- भाजपा सशक्तिकरण नहीं, तुष्टिकरण कर रही है। पूरी खबर पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘पहले मीटर बदलो, फिर बात होगी':लखनऊ में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; SDO समेत अन्य अधिकारी पैदल गांव पहुंचे
    Next Article
    महिला बोली- मेरे सामने पति-देवर कट गए:प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आए; रेलवे में अप्रेंटिसशिप ज्वाइन कर लौट रहे युवक की भी जान गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment