Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले-बम बनवाने वालों को शिवभक्तों से तकलीफ होती थी:गाजियाबाद में अपना कुर्ता दिखाया, कहा- इस रंग से सपा-कांग्रेस को चिढ़

    1 day ago

    1

    0

    सीएम योगी शुक्रवार शाम 4:30 बजे मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने जनसभा में कहा- कांग्रेस और सपा के मुंह से आस्था की बात हास्यास्पद लगती है। इन लोगों ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई थी। इन्हें व्यापारी पर बम फेंकने और कट्टा-बम बनाने पर आपत्ति नहीं होती थी, लेकिन हर-हर, बम-बम बोलकर चलने वाले शिवभक्तों पर आपत्ति होती थी। योगी ने मंच से अपना कुर्ता दिखाया। कहा- इन्हें इस केसरिया रंग से चिढ़ होती थी। यह वही लोग हैं, जिन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रामनवमी की शोभायात्रा और दुर्गा पूजा के पंडालों पर रोक लगाई थी। योगी ने इशारों में अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- 2017 के पहले जो लोग प्रदेश में शासन करते थे, वो क्या करते थे? दोपहर 12 बजे सोकर उठते थे। 2 बजे तक तैयार होते थे। फिर खा-पीकर के उनके जिम जाने का समय हो जाता था। जिम से वापस आए, तब तक उनकी अपनी मंडली बैठ जाती थी। फिर देर रात तक मंडली जो बैठती थी, वो कभी हटती नहीं थी। ऐसे प्रदेश चल रहा था। योगी की 2 बड़ी बातें पहले शासनादेश आता था- कांवड़ यात्रा में दंगे हो सकते हैं सीएम ने 2017 में कांवड़ यात्रा की बैठक का जिक्र किया। कहा- पुराने शासनादेश में था कि कांवड़ यात्रा से दंगे हो सकते हैं, इसलिए इसे रोका जाना चाहिए। यदि कुछ लोग यह यात्रा निकालते हैं तो उन्हें घंट-घड़ियाल, शंख आदि बजाने से रोका जाना चाहिए। मैंने अधिकारियों से इसकी तैयारी के बारे में पूछा तो पता चला कि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकल जाएगी। मैंने कहा कि यह देवाधिदेव महादेव के प्रति समर्पण रखने वाले शिवभक्तों की यात्रा है। दलित, वंचित, पिछड़ी जाति समेत हर तबके का व्यक्ति भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर इस यात्रा में जाता है। हम उन्हें सुरक्षा व सुविधा देंगे, कोई प्रतिबंध नहीं होगा। दंगा न होने की गारंटी मैंने ली, क्योंकि सच्चा भक्त कभी अनुशासनहीनता नहीं करता। वह मर्यादा में चलता है क्योंकि समरसता उसके जीवन का हिस्सा है। कांग्रेस की सरकार में 15 पैसे जनता तक पहुंचे थे सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि सरकार का एक रुपया खर्च होता है तो जनता तक केवल 15 पैसे पहुंचते हैं। सवाल यह था कि बाकी 85 पैसे कहां चले जाते थे। जनता के टैक्स का पैसा अगर पूरी ईमानदारी से विकास कार्यों पर खर्च होता, तो हाईवे बनते, रैपिड रेल चलती और एयरपोर्ट बनते। डबल इंजन की एनडीए सरकार में विकास को गति मिली है। आज गाजियाबाद अपनी नई पहचान बना रहा है। 2 तस्वीरें देखिए… योगी आज रात गाजियाबाद में रहेंगे सीएम योगी ने मुरादनगर और मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 868 करोड़ के 90 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। सीएम आज रात्रि विश्राम गाजियाबाद में करेंगे। सीएम योगी के दौरे से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट में अपहरण मामले की सुनवाई में लगे 24 साल:तारीख पे तारीख आती रही और आरोपी ने पीड़िता से शादी कर ली, 3 बच्चे भी हुए
    Next Article
    रिकॉर्ड में पर्याप्त खाद, लेकिन खाली हाथ लौट रहे किसान:धान की रोपाई पर मंडराया संकट, सरकारी दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment