Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले-जो शोहदा बोली से नहीं, वो गोली से माना:माफिया-मच्छर खत्म किए, ब्रह्मोस मिसाइल चलते ही पाकिस्तान बचाओ-बचाओ चिल्लाता है

    11 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने कुशीनगर में मंगलवार को कहा- हमने यूपी से माफिया और मच्छरों को समाप्त किया है। मच्छर बीमारियां लाते हैं, माफिया बेरोजगारी लाते हैं। पाकिस्तान की छाती पर दागी जाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण अब लखनऊ में हो रहा है। जब यह मिसाइल दागी जाती है, तो पाकिस्तान चिल्ला उठता है… बचाओ-बचाओ। उन्होंने कहा- पिछली सरकारें निर्दोष लोगों और व्यापारियों को लूटने के लिए कट्टा-बम बनाती थीं। बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाती थीं, लेकिन हमने इन शोहदों को ठीक किया है। जो ठीक नहीं हुआ, बोली से नहीं माना, वह गोली से जरूर मान गया। सीएम ने कहा- हम फाजिलनगर का नाम बदलने जा रहे हैं। अब इसका नाम पावागढ़ होगा। हम इसे फाजिलनगर क्यों कहें? यह क्षेत्र भगवान महावीर की विरासत से जुड़कर वैश्विक पहचान प्राप्त करेगा। सीएम ने 424 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी बांटे। गोरखपुर सांसद रवि किशन ने भोजपुरी गीत गाया। “तकरार छिड़ल बा त सुन लो, झूठे पीडीए वालों तकरार छिड़ल बा। उन्होंने सीएम योगी के लिए भी गाना गाया- जैसन सोचले रहनी, वैसे योगी जी मोर बाड़े, नेता बेजोड़ बाड़े हो। योगी की 7 बड़ी बातें पढ़िए… 1- पहले दंगे, अपराध-अराजकता प्रदेश की पहचान बन गए थे योगी ने कहा- पहले की सरकारों के समय यूपी कट्टा-बम बनाने वालों की पहचान से जुड़ा था, जबकि आज वही यूपी देश की सुरक्षा के लिए ब्रह्मोस मिसाइल बना रहा है। वोट बैंक की राजनीति का सबसे ज्यादा नुकसान गरीब, वंचित और मुसहर समाज को हुआ, लेकिन अब कुशीनगर विकास की राह पर बढ़ रहा है। पहले दंगे, अपराध और अराजकता प्रदेश की पहचान बन गए थे, जबकि आज सुरक्षा, विकास और गरीब कल्याण नई पहचान है। बिना रुके, बिना डिगे और बिना झुके सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। 2- समाजवादी पार्टी घोषित रूप से रामद्रोही सीएम ने कहा- अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण सदियों के संघर्ष, आस्था और संकल्प की विजय का प्रतीक है। 498 साल पहले भगवान राम की जन्मभूमि पर विदेशी आक्रांता ने मंदिर ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद अनेक पीढ़ियां इसके पुनर्निर्माण के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन राम मंदिर निर्माण को वास्तविक गति डबल इंजन की भाजपा सरकार के कार्यकाल में मिली। कांग्रेस आजादी के बाद चाहती तो राम मंदिर बना सकती थी, लेकिन उसने नहीं बनने दिया। समाजवादी पार्टी तो घोषित रूप से रामद्रोही रही है। ये लोग लगातार बाधाएं खड़ी करते रहे, लेकिन हमारा संकल्प अटूट था। आज अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन चुका है और आधुनिक अयोध्या अपने वैभव, विकास और आध्यात्मिक भव्यता से त्रेता युग की अनुभूति कराती है। 3- एक वोट की ताकत से बना अयोध्या में भव्य राम मंदिर योगी ने कहा- लोकतंत्र में जनता के एक वोट की ताकत का परिणाम अयोध्या, लखनऊ और दिल्ली तक दिखाई देता है। इसी जनादेश की ताकत से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुई। कुशीनगर के लोगों को अब विकास की राह पर पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डबल इंजन सरकार विकास के लिए धन की कमी नहीं आने देगी और एक-एक पैसे का हिसाब रखते हुए हर क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करेगी। कुशीनगर कभी पिछड़ा नहीं था, बल्कि पिछली सरकारों की विकृत नीतियों ने इसे बीमारी, भुखमरी और बेरोजगारी के संकट में धकेल दिया था। अब यह जनपद विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा आधुनिक बुनियादी ढांचे के बल पर बुलेट स्पीड से आगे बढ़ रहा है। अब किसानों को गन्ने का दाम 315 रुपये नहीं, बल्कि 400 रुपये प्रति क्विंटल देने का काम किया जा रहा है। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि गन्ने का मूल्य समय पर मिले। 4- पिछली सरकारों की नीतियों के कारण प्रदेश भ्रष्टाचार से घिरा था सीएम ने कहा- पिछली सरकारों की नीतियों के कारण प्रदेश भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से घिरा हुआ था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। आज कुशीनगर की बेटियां और युवा पुलिस समेत विभिन्न सरकारी नौकरियों में चयनित हो रहे हैं। निवेश से पैदा हो रहे नए रोजगारों का लाभ भी उठा रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश में जब कोई नौकरी निकलती है, चयन होता है, तो हमारे कुशीनगर के नौजवान भी नियुक्ति पत्र प्राप्त करते हैं। क्योंकि मैं हर नियुक्ति पत्र अपने हाथ से देता हूं। पूरी सूची मंगाता हूं और देखता हूं कि कुशीनगर का भी कोई नौजवान आया है या नहीं। पुलिस की भर्ती हुई तो उसमें भी कुशीनगर के नौजवानों का चयन हुआ। 5- पिछली सरकारों की विकृत मानसिकता ने कुशीनगर को बीमारी-भुखमरी दी मुख्यमंत्री ने कहा- पिछली सरकारों की विकृत मानसिकता ने कुशीनगर को बीमारी, भुखमरी और बेरोजगारी दी। खनन माफिया का आतंक था, किसान शोषण का शिकार था, उपज का उचित मूल्य नहीं मिलता था, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं बदहाल थीं। फाजिलनगर और कसया क्षेत्र में मुसहर समुदाय के लोगों की भूख से मौत की खबरें आती थीं। मगर डबल इंजन सरकार ने इंसेफेलाइटिस और माफिया, दोनों पर प्रभावी प्रहार करते हुए विकास, सुरक्षा और रोजगार का नया वातावरण तैयार किया है। कुशीनगर अब पिछड़ेपन की पहचान नहीं, बल्कि बुलेट स्पीड से आगे बढ़ते नए उत्तर प्रदेश का प्रतीक बन रहा है। 6- पहले तमकुहीराज के नाम पर मसखरी होती थी सीएम ने कहा- 2022 के पहले तमकुहीराज के नाम पर मसखरी होती थी। फाजिलनगर के विकास के बारे में कोई नहीं सोचता था। यहां तो तमकुहीराज को मजाक का पात्र बना दिया गया था। आज मैं कह सकता हूं कि तमकुहीराज में यहां के विधायक मेहनत करते हैं, योजनाओं को लेकर आते हैं। सांसद भी आते हैं। परिणाम यह होता है कि आपकी जो मांग होती है, उसे जमीनी धरातल पर उतारने का काम विधायक और सांसद मिलकर करते हैं। 7- इसी सत्र से कृषि विश्वविद्यालय का संचालन शुरू होगा योगी ने कहा- आज जिले में लगभग 90 हजार गरीबों को आवास, 3.14 लाख से अधिक परिवारों को शौचालय, मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा सहित अनेक जनकल्याणकारी सुविधाएं मिल रही हैं। जिस कुशीनगर में कभी मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट की कल्पना तक नहीं की जा सकती थी, आज वहां अपना मेडिकल कॉलेज, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जैसी सुविधाएं साकार रूप ले चुकी हैं। इसी सत्र से कृषि विश्वविद्यालय का संचालन शुरू होगा। बच्चों का प्रवेश कराया जाएगा। --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- विराट कोहली IPL जीतने के बाद प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे:पत्नी अनुष्का भी साथ थीं; वृंदावन आश्रम में दोनों नंगे पैर चलते नजर आए IPL जीतने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन किए। दोनों मंगलवार सुबह 7 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर कार से उतरे और नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कराने वाला सपा नेता निकला:अखिलेश के साथ तस्वीर, उपचुनाव में प्रभारी रह चुका; लग्जरी गाड़ियों का शौकीन
    Next Article
    फर्जी IAS बनकर लड़की को फंसाया, 6.50 लाख ठगे:गोंडा में बोला- रॉ एजेंट हूं, मिशन पर जाने से पहले शादी करनी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment