Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी IAS बनकर लड़की को फंसाया, 6.50 लाख ठगे:गोंडा में बोला- रॉ एजेंट हूं, मिशन पर जाने से पहले शादी करनी होगी

    7 hours ago

    1

    0

    गोंडा में शादीशुदा युवक ने फर्जी IAS अधिकारी बनकर लड़की को फंसा लिया। उससे शादी करने की बात कही। उसकी 2 बहनों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले में साढ़े 6 लाख रुपए ऐंठ लिए। युवक जब नौकरी नहीं लगवा पाया तो वह खुद को रॉ एजेंट बताने लगा। युवक ने लड़की से कहा, पहलगाम हमले के बाद हम लोगों को एक मिशन के लिए बुलाया गया है। मुझे अपना मैरिज सर्टिफिकेट जमा करवाना है। इसलिए जल्द ही शादी करनी होगी। युवती आरोपी की बातों में आ गई और उसने शादी कर ली। कुछ दिनों बाद युवक बहाना बनाकर लड़की के पास से चला गया। लड़की के परिवार वालों ने शक होने पर पूरे मामले की छानबीन की। तभी युवक के पास से फर्जी पेपर और उसकी पत्नी की फोटो मिली। परिवार वालों ने जब आरोपी से बात की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा और भाग गया। अब परिवार ने युवक की पुलिस में शिकायत कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। पार्टी में हुई थी संदीप से मुलाकात ये मामला गोंडा की देहात कोतवाली क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक लड़की ने बताया, उसके घर में दो बहनें और मां हैं। पिता की मौत हो चुकी है। हम तीनों बहनें लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं। 17 दिसंबर, 2024 को मेरी मुलाकात संदीप से एक पार्टी में हुई थी। तभी से हम लोग संदीप के संपर्क में थे। युवती का आरोप है, संदीप ने पहले खुद को माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव, आईएएस अधिकारी और फिर रॉ एजेंट बताया। संदीप ने पहले उसे नौकरी का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया। झूठ बोलकर अप्रैल, 2025 में शादी कर ली। दोनों बहनों को भी नौकरी दिलाने के नाम पर 6.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। यूपी सरकार की मुहर लगा एक फर्जी नियुक्ति पत्र दिया संदीप ने उसके दस्तावेज और पैसे लेने के बाद 30 अगस्त, 2025 को गोंडा के अंबेडकर चौराहे पर यूपी सरकार की मुहर लगा एक नियुक्ति पत्र दिया। इसमें बस्ती के खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में क्लर्क पद पर नियुक्ति दिखाई गई थी। जब मैं नियुक्ति पत्र लेकर कॉलेज पहुंची तो उसे बताया गया कि यह पूरी तरह फर्जी है। उसकी कोई नियुक्ति नहीं हुई है। इसके बाद उसने दोबारा संदीप से संपर्क किया तो उसने खुद को आईएएस अधिकारी बताते हुए भरोसा दिलाया कि वह लोगों को नौकरी दिलाने का काम करता है। बहन की दिल्ली में नौकरी लगवाने की बात कही पीड़िता से संदीप ने बड़ी बहन को क्लर्क और छोटी बहन को दिल्ली सचिवालय में नौकरी दिलाने का वादा किया था। लेकिन उन दोनों की भी कहीं पर नौकरी नहीं लगी। पीड़िता का कहना है, हम लोग बड़े स्तर पर शादी करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही उसकी सच्चाई सामने आ गई। संदीप मुझे लेकर घूमने जाता था। उसने हमारा सारा पैसा खर्च करवा दिया। उसने हमें मानसिक और आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पहले ही दो शादी कर चुका है संदीप पीड़ित लड़की खुद बीए पास है। उसकी बहनें भी ग्रेजुएट हैं। वहीं आरोपी संदीप गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के सिखड़ी औहरी गांव का रहने वाला है। उसकी पहले से दो शादियां हो चुकी थीं। एक पत्नी की कैंसर से मौत हो चुकी है। मामले को लेकर सीओ आनंद राय का कहना है, आरोपी ने धोखाधड़ी करके युवती का भरोसा जीता था। इसके बाद उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे भी ऐंठ लिए। आरोपी के खिलाफ पहले भी गोंडा और गाजीपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस सबूत इकट्ठा कर आरोपी की तलाश में जुटी है। -------------------- यह खबर भी पढ़ें- विराट कोहली IPL जीतने के बाद प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे:पत्नी अनुष्का भी साथ थीं; वृंदावन आश्रम में दोनों नंगे पैर चलते नजर आए IPL जीतने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन किए। दोनों मंगलवार सुबह 7 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर कार से उतरे और नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले-जो शोहदा बोली से नहीं, वो गोली से माना:माफिया-मच्छर खत्म किए, ब्रह्मोस मिसाइल चलते ही पाकिस्तान बचाओ-बचाओ चिल्लाता है
    Next Article
    गाजियाबाद में सूर्या की हत्या के बाद 2 मदरसे सील:1500 जवान तैनात; बाजार बंद, गवर्नर वीके सिंह की बेटी पहुंचीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment