Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- जीरो टॉलरेंस से यूपी में निवेश बढ़ा:प्रयागराज में कहा- हमारी उदारता को कोई हमारी विवशता न समझने की भूल करे

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में बुधवार को नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 के अंतिम दिन CM योगी पहुंचे। उन्होंने कहा- यूपी में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करने के बाद प्रदेश में निवेश और निवेशक बढ़े हैं। उन्होंने कहा- आज हम सामरिक और आंतरिक शक्ति को इसलिए नहीं बढ़ा रहे कि हमें किसी पर आक्रमण करना है। अपितु इसलिए कि हमारी उदारता को कोई हमारी विवशता न समझने की भूल करे। राष्ट्र की समृद्धि के लिए सामर्थ्य हमेशा अनिवार्य है। समृद्धि केवल संसाधनों से नहीं आती है। इसके लिए सुरक्षा, स्थिरता और सामर्थ्य का मजबूत आधार उतना ही आवश्यक होता है। उन्होंने कहा- 2017 में सत्ता संभालने के बाद इन बातों को हम जानते थे। क्योंकि उत्तर प्रदेश की जो छवि थी। पहचान का संकट था। हम लोग इस बात को मानते थे कि हमें अगर सुशासन के लक्ष्य को प्राप्त करना है। तो हमें सुरक्षा का एक बेहतर माहौल बनाना होगा। रूल ऑफ लॉ को जमीन पर उतारना होगा। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस को पूरी सख्ती के साथ लागू करना पड़ा था। आज हम इस बात को मान सकते हैं कि हमने उस समय जो कानून का राज स्थापित करने का संकल्प लिया। आज उसने उत्तर प्रदेश के इस मॉडल की ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया। 3 तस्वीरें देखिए… CM योगी की 7 बड़ी बाते पढ़िए… 1. उदारता हमारा संस्कार और करुणा हमारा स्वभाव सीएम योगी ने कहा- अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्।उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्॥ ये केवल एक श्लोक नहीं है। संपूर्ण वसुधा को एक परिवार के रूप में अपने साथ जोड़ने और उसके प्रति उदार भाव ये भारतीय संस्कृति की सदैव से प्रेरणा रही है। लेकिन उदारता हमारा संस्कार है। करुणा हमारा स्वभाव। परंतु हमे ये ध्यान रखना होगा कि जो सुरक्षित है वही समृद्ध भी है। उदारता की रक्षा के लिए उतनी ही शक्ति और सामर्थ्य भी चाहिए। राष्ट्रीय कवि दिनकर ने इसीलिए ये बातें कही थीं- क्षमा शोभती उस भुजंग को, जिसके पास गरल हो उसको क्या जो दंतहीन, विषरहित, विनीत, सरल हो 2. सरकार के निर्णय पर माफिया हस्तक्षेप नहीं कर सकता सीएम योगी ने कहा- आज हम कह सकते हैं कि पूरे भारत में यूपी के पास एक बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर है। एक्सप्रेस वे, हाईवे, रेलवे की कनेक्टिविटी, मेट्रो और एयर कनेक्टिविटी के रूप में है। आज सुरक्षा के प्रति सरकार के ध्यान देने का परिणाम ये रहा है कि देश और दुनिया का हर बड़ा निवेशक यूपी के अंदर निवेश करना चाहता है। उन्होंने कहा- आज सुरक्षा का परिणाम क्या है। जब सरकार कोई निर्णय लेती है। तो उसे प्रभावी ढंग से समय सीमा के अदंर जमीनी धरातल पर उतरने में देर नहीं लगती। क्योंकि उसमें कोई बाहरी तत्व, गुंडा तत्व और माफिया हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। क्योंकि उसे या तो कारण बताना होगा या उसे पता है कि उसका दुष्परिणाम क्या हो सकता है। यही कारण है कि कानून व्यवस्था में सुधार आज उत्तर प्रदेश के अंदर रक्षा उद्योग के विस्तार में भी हमें मदद किया है। यानी ये दोनों एक ही संकल्प के दो अलग-अलग रूप हैं। कानून व्यवस्था हमारे लोकल उत्तर प्रदेश के लिए आवश्यक थी लेकिन उस कानून व्यवस्था का परिणाम आज हम उत्तर प्रदेश के अंदर हर सेक्टर में अच्छे निवेशकों को भी लाने में कामयाब हुए हैं। 3. डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर तेजी के साथ बढ़ रहा सीएम योगी ने कहा-उत्तर प्रदेश में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर तेजी के साथ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहे हैं। और हम सब इस बात को मानते हैं कि नेशन फर्स्ट...केवल हमारे लिए एक नारा नहीं है। यह हर भारतीय के लिए जीवन का मंत्र होना चाहिए। क्योंकि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं। ये हमारे लिए सर्वोपरि है। हमारे सैनिकों की जागती आंखों के कारण देश सुकून से सोता है। सीएम योगी ने कहा- अब लड़ाई सिर्फ गोलियों से नहीं सिग्नल से भी लड़ी जा रही है। आज का युद्ध हथियारों के साथ डेटा और टेक्नोलॉजी की ओर भी ध्यान आकर्षित करता है। 4. पहले हर बात के लिए दुनिया पर निर्भर रहना पड़ता था सीएम योगी ने कहा- पहले हर बात के लिए हमें दुनिया पर निर्भर रहना पड़ता था। निर्भरता के परिणाम क्या होते हैं ये आप लोगों ने हाल में ही देखा होगा। किस प्रकार की स्थितियां गल्फ वार के दौरान दुनिया के अंदर देखने को मिली हैं। ऐसा नहीं है कि हम ये कार्य नहीं कर सकते बल्कि हमें तैयार रहना होगा। पेट्रोलियम प्रोडक्ट के चुनौतियों से हम जूझ चुके हैं। उसके विकल्प हमारे पास मौजूद है। 5. भारत आज 38 हजार करोड़ से अधिक रक्षा उत्पाद के निर्यात की क्षमता रखता है सीएम योगी ने कहा- पहले डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का निर्यात 600 करोड़ के आसपास था लेकिन पिछले कुछ वर्षों के अंदर आज भारत 38 हजार करोड़ रुपए से लेकर 50 हजार करोड़ रुपए के रक्षा उत्पाद के निर्यात की क्षमता रखता है। सीएम योगी ने कहा- मुझे प्रसन्नता है कि उत्तर प्रदेश ने 6 स्ट्रैटजिक नोट्स डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को अपने यहां विकसित करने की कार्रवाई शुरू की है उसके बेहतरीन परिणाम आए हैं। लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, चित्रकूट, अलीगढ़ में हमारे पास 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश जमीन धरातल पर उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। 6. यूपी अब बीमारू राज्य से निकलकर भारत का ग्रोथ इंजन बना सीएम योगी ने कहा-हमारे पास 56% वर्क फोर्स स्किल्ड है। हमारे पास एमएसएमई का बेहतरीन बेस मौजूद है। आज 21 हजार से अधिक स्टार्टअप्स स्थापित हुए हैं। अब यूपी बीमारू राज्य से निकलकर आज भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में पहचान बनाने में सफलता प्राप्त की है। 7. सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का संकल्प जारी रहेगा सीएम योगी ने कहा- मैं स्पष्ट रूप से कह देना चाहता हूं कि पहले दिन से हमारी सरकार का संकल्प रहा है कि हम जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएंगे अपराध और अव्यवस्था के प्रति, माफिया से कानून राज, उपद्रव से उत्सव की यात्रा तय करने के लिए। आज यहां त्रिवेणी के संगम में वह सब कुछ साकार होते दिखाई दे रहा है। इनोवेशन और कैपेबिलिटी के प्रवाह को सशक्त कर रहा सिम्पोजियम लेफ्टिनेट जनरल प्रतीक शर्मा ने कहा- प्रयागराज में 3 नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम पर स्थित है। इस सिम्पोजियम के लिए चुने गए विषय रक्षा त्रिवेणी संगम यानी टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री और सैन्य बल के संगम को खूबसूरती से दर्शाता है। लेफ्टिनेट जनरल प्रतीक शर्मा ने कहा- जिस प्रकार नदियों का मिलन जीवन के प्रवाह को सशक्त करता है। ठीक उसी तरह सरकारी एजेंसी, उद्योग जगत, शैक्षणिक संस्थानों और सशस्त्र बलों का यह संगम इनोवेशन और कैपेबिलिटी के उस प्रवाह को सशक्त बनाता है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… रवि किशन बोले- मैं पंडित आदमी, मछली नहीं खाता:गोरखपुर में योगी ने बंगाल में मछली खाने वाले बयान पर ली चुटकी सीएम योगी ने मंगलवार को गोरखपुर में शिक्षामित्रों को सम्मानित किया। बढ़े हुए वेतन (18 हजार रुपए) की धनराशि के चेक बांटे। इस दौरान महेसरा में मछली मंडी के बहाने सीएम योगी ने सांसद रवि किशन के बंगाल में मछली खाने वाले बयान पर चुटकी ली। योगी ने कहा- महेसरा में पहले जाम लगता था, क्योंकि रवि किशन के पसंद की चीज यहां मिलती थी। इन्होंने कहा था कि बंगाल जीत के बाद खूब खाओ। इस दौरान पीछे से रवि किशन कहते रहे कि पंडित आदमी हूं, मैं नहीं खाता। लेकिन, योगी कहते रहे कि इनके घर भीड़ लगी थी। मैंने सोचा कि इनके यहां बना है। मैं जाम में फंसा था। योगी ने नाम लिए बिना मछली की ओर इशारा किया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ममता के साथ अभद्रता पर भाजपा चुप रही:सपा विधायक रागिनी बोलीं- ये सरकार काम में जीरो, बातों में हीरो है; 2027 में PDA आएगी
    Next Article
    कानपुर की बसों में महिला कंडक्टरों की संख्या बढ़ाई गई:4 डिपो पर 23 महिलाओं को डिपो पर पोस्टिंग, झांसी-गोरखपुर तक बसों में दे रही सेवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment