Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है:इन्होंने मुंह पर लगी कालिख मिटाने का मौका खो दिया; यूपी विधानसभा का विशेष सत्र

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र आज यानी गुरुवार को शुरू हो रहा है। इससे पहले सीएम योगी ने कहा- कांग्रेस-सपा के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के लिए सत्र बुलाया गया है। ये देखकर हमें आश्चर्य होता है कि गिरगिट की तरह रंग कैसे बदल जाता है। ऐसा आचरण सपा का देखने को मिला है। योगी ने कहा- सपा के समय स्लोगन बन गया था- देख सपाई, बिटिया घबराई। इनके पास एक अवसर था अपने मुंह पर लगी हुई उस कालिख को मिटाने का। अगर ये नारी शक्ति वंधन अधिनियम के प्रस्तावित संशोधन में लोग सहयोग करते तो पाप धुल जाते, लेकिन इन्होंने वह अवसर भी खो दिया। इस बीच, सपा विधायकों ने विधानसभा में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 'महिला आरक्षण लागू करो' के नारे लगाए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का घेराव किया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा- हम प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि सरकार महिला आरक्षण लागू नहीं करना चाहती है, जबकि विधेयक पास हो चुका है। दरअसल, विशेष सत्र में सरकार संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल गिरने को लेकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी। सरकार संदेश देने की कोशिश करेगी कि कांग्रेस-सपा ने महिला विरोधी नीतियों की वजह से बिल पास नहीं होने दिया। जबकि, विपक्ष बताने की कोशिश करेगा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पारित हो चुका है, लेकिन सरकार उसे लागू नहीं करना चाहती। इससे पहले, लोकसभा में 17 अप्रैल को बिल गिरने के तुरंत बाद भाजपा की महिला सांसदों ने संसद परिसर में विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया था। अगले दिन से ही भाजपा ने सपा-कांग्रेस को घेरने के लिए यूपी में बड़ा अभियान शुरू कर दिया। योगी और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा यादव ने प्रेस कॉन्फेंस की। मुख्यमंत्री आवास से महिलाओं की आक्रोश रैली निकाली। इसकी अगुवाई खुद सीएम ने की थी। तस्वीरें देखिए- यूपी विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही की पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल एयरलाइंस के मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, विवाद के बाद माफी मांगी
    Next Article
    पुलिस चौकी पर हमला...सिपाही पर बरसाए थप्पड़, सिर फोड़ा:मिर्जापुर में दरोगा की वर्दी फाड़ी, बैज नोंचा; वकील समेत 4 हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment