Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- दुस्साहस करने वालों का यमराज का टिकट पक्का:2017 में निवेश की बात करता था तो लोग ठहाके मारकर हंसते थे

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सीएम योगी ने मंगलवार को कहा कि 2017 में जब निवेश की बात करते थे तो निवेशक ठहाके लगाकर हंसते थे। कुछ लोग कहते थे कि हमने 5 साल पहले ही संकल्प ले लिया है कि यूपी नहीं जाएंगे। योगी ने कहा कि पहले माफियाराज था। कोई सुरक्षित नहीं था। हर जिले में समानांतर सरकार चलती थी। तब हमने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। अब कोई भी हो, दुस्साहस किया तो वह खुद अपना यमराज के यहां का टिकट काट रहा है। दरअसल, योगी ‘निवेश मित्र 3.0’ पोर्टल लॉन्च करने लोकभवन पहुंचे थे। कार्यक्रम में 85 कंपनियों को प्रमाण पत्र और भूमि आवंटित की गई। इसके अलावा, 2,781.12 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी जारी की गई। ‘प्लग-एंड-प्ले’ औद्योगिक शेड्स और बिजनेस पार्क स्कीम की शुरुआत की गई। योगी के संबोधन की 5 बड़ी बातें- 1. निवेश के लिए यूपी बना सबसे पसंदीदा राज्य योगी ने निवेशकों से कहा- हमने 9 साल पहले एक सपना देखा था कि यूपी देश के अंदर इन्वेस्टमेंट के बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप में खुद को स्थापित करे। आज आप सबकी उपस्थिति उस सपने को जमीनी धरातल पर उतार रही है। आपने प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकार पर विश्वास किया। उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए सरकार ने जरूरी माहौल तैयार किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में किसी भी उद्यमी के लिए निवेश का सबसे पसंदीदा स्थल उत्तर प्रदेश है। यह विश्वास ही हमारी पूंजी है। इस विश्वास को पिछली सरकारों ने तोड़ा था। यूपीवासियों और नौजवानों के सपनों को तोड़ा था। देश के सबसे बड़े राज्य के सामने वजूद का संकट खड़ा किया गया था। आज मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि हमने हालात बदले हैं। 2. यूपी फिर बना देश का ‘फूड बास्केट’ सीएम ने कहा- यूपी को भारत का फूड बॉस्केट कहा जाता है। बीच के कालखंड में किसान पलायन को मजबूर हुए। कई किसान आत्महत्या करने को मजबूर हुए। स्थितियां बेहद खराब थीं, लेकिन पिछले 9 साल में इस सेक्टर को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया गया। परिणाम यह है कि भारत की कुल कृषि योग्य भूमि का 11% यूपी के पास है। खाद्यान्न उत्पादन में यूपी की हिस्सेदारी 21% है। 3. 2017 में निवेश के नाम पर हिचकता था निवेशक योगी ने 2017 का अनुभव शेयर किया। कहा कि जब हम निवेश की बात करते थे, तो लोग शिष्टाचार में मिलने आ जाते थे, लेकिन जब हम प्रदेश के बाहर जाकर कहते थे कि यूपी आइए, निवेश करिए, तो जवाब मिलता -था यूपी? कुछ लोग तो चुप हो जाते थे। कुछ लोग साफ कहते थे कि हमने 5 साल पहले ही तय कर लिया था कि यूपी नहीं जाएंगे। कुछ कहते थे कि आप आए हैं, तो एक बार प्रयास करेंगे। इतना कहकर ही बातचीत खत्म हो जाती थी। यह 2017 की सच्चाई थी। 4. माफिया पर जीरो टॉलरेंस, दुस्साहस किया तो ‘यमराज का टिकट’ सीएम ने कहा कि पहचान का संकट हर थाना क्षेत्र में, हर जनपद में समानांतर सरकार चलाने वाले माफिया गिरोहों ने खड़ा किया था। वह किसी न किसी राजनेता के गुर्गे के रूप में राज करता था। किसी भी व्यक्ति को सुरक्षित नहीं रहने देता था- न व्यापारी को, न बेटी को, न आम लोगों को। तब हमने तय किया कि इस माफिया की कमर तोड़नी है। जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया। यह जीरो टॉलरेंस आज भी बना हुआ है। माफिया कोई भी हो, किसी का भी सरपरस्त हो। अगर उसने कहीं दुस्साहस किया तो यह मान कर चलिए वह यमराज के यहां का टिकट काट रहा है। 5. ढाई एयरपोर्ट से 16 तक पहुंचा यूपी, जेवर बनेगा देश का सबसे बड़ा हब योगी ने कहा- यूपी में कभी लगभग ढाई एयरपोर्ट ही संचालित होते थे। ढाई का मतलब दो एयरपोर्ट पूरी तरह काम करते थे- लखनऊ और वाराणसी, जबकि गोरखपुर और आगरा आधे माने जाते थे। गोरखपुर में एक फ्लाइट आती थी, वो भी कभी-कभी। आगरा में भी यही स्थिति थी। आज यूपी के पास 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट हैं। 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। उन्होंने कहा कि भारत का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है। इसका उद्घाटन 28 तारीख को प्रधानमंत्री के कर कमलों से होगा। यह देश का सबसे बड़ा कार्गो और लॉजिस्टिक हब बनेगा। इसके साथ ही जेवर में एमआरओ सुविधा भी दी जा रही है। एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस, रिपेयर और ओवरहॉलिंग की यह सुविधा देश में पहली बार होगी। अब जानते हैं निवेश मित्र 3.0 के बारे में प्लग-एंड-प्ले से तुरंत शुरू होगा काम इस योजना के तहत तैयार इंडस्ट्रियल शेड्स मिलेंगे। निवेशक बिना देरी के उत्पादन शुरू कर सकेंगे। यह योजना पीपीपी मॉडल पर आधारित है। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- झांसी में दरोगा की परीक्षा देने गए 23 सिपाही सस्पेंड:बीमारी का बहाना बनाकर छुट्‌टी ली; जांच में खुली पोल झांसी में दरोगा भर्ती परीक्षा देने गए 23 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन सभी ने बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ली और परीक्षा देने पहुंच गए। छुट्टी के बाद वापस आकर ड्यूटी जॉइन की। विभाग ने आंतरिक जांच कराई तो पोल खुल गई। SSP बीबी जीटीएस मूर्ति ने 19 मार्च को कार्रवाई की, लेकिन सोमवार को मामला सामने आया। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुंभ में ‘रीलबाज’ कहकर घेरा, हरिद्वार में दिया आशीर्वाद:बर्थडे पर पहुंचीं हर्षा रिछारिया; बोलीं- स्वामी जी से कोई नाराजगी नहीं
    Next Article
    सरकारी स्कूल के नन्हे वैज्ञानिकों की बड़ी छलांग:हसन-मनु अब इसरो और साइंस सिटी में सीखेंगे तकनीकी बारीकियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment