Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी के विधायक पर जमीन हथियाने का आरोप:किसान ने लखीमपुर-खीरी DM से लगाई गुहार, SDM और विधायक पर कार्रवाई की मांग

    7 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में तीन किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने धौरहरा के एसडीएम और क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी पर अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा कराने का गंभीर आरोप लगाया है। किसानों ने न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम समैसा निवासी रामप्रकाश, रामपाल और रोहित कुमार ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी भूमि गाटा संख्या 1302, 1303 और 1304 पर उनका कब्जा है। इस जमीन पर उन्होंने पेड़ी गन्ने की फसल बो रखी है। किसानों का आरोप है कि गांव के संतोष शर्मा, वीरेन्द्र कुमार, अनूप, अवधेश कुमार और विजय उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। ये लोग लगातार उन्हें डरा-धमका रहे हैं। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि इन लोगों ने एसडीएम धौरहरा की अदालत में एक वाद दायर किया और जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश प्राप्त कर लिया। पीड़ित किसानों का दावा है कि जब वे एसडीएम से मिलने पहुंचे, तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि यह आदेश क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी के कहने पर किया गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि 13 मार्च 2026 को शाम करीब 4:53 बजे एसडीएम ने अपने सीयूजी नंबर से फोन कर उन्हें जमीन के पास न जाने की चेतावनी दी। किसानों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की अभिलेखीय और स्थलीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने जमीन पर अवैध कब्जा रुकवाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। वहीं, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने इस पूरे प्रकरण को राजनीति से प्रेरित और पूरी तरह से गलत बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में गैस किल्लत पर सपा का अनोखा प्रदर्शन:शहर के प्रमुख चौराहा पर खाली सिलेंडर रखकर लकड़ी के चूल्हे पर बनाई रोटियां
    Next Article
    उन्नाव जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन:बैंक ऋण और विभिन्न लंबित मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment