Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में गैस किल्लत पर सपा का अनोखा प्रदर्शन:शहर के प्रमुख चौराहा पर खाली सिलेंडर रखकर लकड़ी के चूल्हे पर बनाई रोटियां

    5 hours ago

    1

    0

    इटावा में गैस किल्लत के आरोप को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। शहर के सबसे व्यस्त शास्त्री चौराहे पर दो दर्जन से अधिक समाजवादियों ने खाली गैस सिलेंडर रखकर लकड़ी का चूल्हा जलाया और उसी पर रोटियां बनाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैस की आपूर्ति न होने से आम लोग परेशान हैं और सरकार को तुरंत व्यवस्था सुधारनी चाहिए। गैस किल्लत के विरोध में चौराहे पर प्रदर्शन गैस की कमी की खबरों के बीच समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शनिवार को शहर के व्यस्त शास्त्री चौराहे पर पहुंच गए। यहां उन्होंने खाली गैस सिलेंडर के साथ लकड़ी का चूल्हा जलाकर रोटियां बनाईं और गैस संकट को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से आम लोगों के सामने खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है। आम लोगों की परेशानी का मुद्दा उठाया प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैस एजेंसियों पर लंबी लाइनें लग रही हैं और लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण घरों में खाना बनाने में दिक्कत आ रही है। समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि सरकार को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का बयान समाजवादी महिला मोर्चा की पदाधिकारी मालती यादव ने कहा कि कई घरों में गैस सिलेंडर खत्म हो चुका है और लोग खाना तक नहीं बना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं पति और बच्चों को समय पर खाना नहीं दे पा रही हैं जिससे घरों में झगड़े की स्थिति बन रही है। अगर ऐसी स्थिति में परिवारों में विवाद या तलाक जैसी नौबत आती है तो इसके लिए देश के मुखिया जिम्मेदार होंगे, क्योंकि गैस की आपूर्ति ठीक से नहीं हो रही है। सरकार को जगाने के लिए किया प्रदर्शन सपा कार्यकर्ता ने कहा कि सरकार लगातार दावे कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है और सिलेंडर के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने और लोगों की परेशानी दिखाने के लिए ही समाजवादी कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर लकड़ी के चूल्हे पर रोटियां बनाकर विरोध दर्ज कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्याय मांगने पहुंचे परिवार को पुलिस ने पीटा, VIDEO:डीएम आवास के पास लात-घूसों से मारा, जनरेटर की चपेट में आकर लाइनमैन की हुई थी मौत
    Next Article
    योगी के विधायक पर जमीन हथियाने का आरोप:किसान ने लखीमपुर-खीरी DM से लगाई गुहार, SDM और विधायक पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment