Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी ने 1.89 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया:बोले- महिलाओं और किसानों के लिए जल्द स्पेशल पैकेज लाएंगे

    7 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने मंगलवार को उज्ज्वला योजना की 1.89 करोड़ महिला लाभार्थियों को दिवाली का तोहफा दिया। लोकभवन में मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर के लिए 1500 करोड़ की सब्सिडी बांटी। योगी ने महिलाओं और किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा- बारिश, बाढ़ और सूखा से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। नुकसान का मुआवजा दिया जा रहा है, लेकिन सरकार तीन करोड़ किसान परिवारों के लिए जल्द ही एक अलग विशेष आर्थिक पैकेज लेकर आएगी। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए भी सरकार एक बड़ा पैकेज ला रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अवधी भाषा में भाषण दिया। महिलाओं को देख बोले- हमारी जिज्जी, बिटिया, बहनी और आपा भी आई हैं। लक्ष्मी जी कमल पर बैठकर दीपावली में आती हैं। कभी सुना है मोटर या फटफटिया पर आई हों। भाजपा गरीबों की सरकार है। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम ने कहा- पहले ऊ रहे। आप लोग टैक्स का पैसा भरो, ऊ सैफई में नाच देखते थे। 35-50 लाख रुपए बंबई के कलाकार को लुटाया जाता था। सरकारी खजाने से पैसा निकाला जाता था। गरीब घर में चूल्हा में रोटियां बनती थीं। योगी बोले- सिलेंडर के 650 रुपए बच गए, उनसे मिठाई खाइएगा सीएम ने कहा- बाजार में एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 983.45 रुपए है। इसमें से मोदी सरकार 335.40 रुपए की सब्सिडी पहले ही देती है। आम तौर पर उपभोक्ता को जेब से 648.55 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। योगी ने कहा, 'दीपावली और होली पर हमने वादा किया था कि हम बहनों को मुफ्त सिलेंडर देंगे। दीपावली पर आपके 648.55 रुपए का भुगतान राज्य सरकार ने सीधे गैस कंपनियों को कर दिया है। अब आपको खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसी जाना है, वहां कोई भी आपसे एक रुपया नहीं मांगेगा। योगी के भाषण की बड़ी बातें- 'पहले 50 हजार की घूस, अब फ्री कनेक्शन' पूर्ववर्ती सरकारों (खासकर कांग्रेस कार्यकाल) पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- 2014 से पहले देश में रसोई गैस का एक कनेक्शन पाना किसी पहाड़ खोदने जैसा काम था। एक कनेक्शन के लिए लोग 25,000 से 50,000 रुपए तक ब्लैक में देने को मजबूर थे। नेताओं और अफसरों के चक्कर काटने पड़ते थे। 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी के बलिया जिले से ही 'उज्ज्वला योजना' की शुरुआत की थी। मोदीजी ने माताओं-बहनों के चूल्हे के धुएं से होने वाले आंसुओं को देखा और तय किया कि हर गरीब घर तक मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंचेगा। आज उसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश के करोड़ों घरों में धुआंमुक्त रसोई है। 'वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट गवाह, 46 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए' सीएम योगी ने हाल ही में आई वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- 2014 के पहले देश में आए दिन कॉमनवेल्थ घोटाला, 2G घोटाला और कोल घोटाला सुनने को मिलता था। नौजवान बेरोजगार थे, किसान परेशान थे और गरीब भूख से तंग आ चुके थे। लेकिन 2014 के बाद देश में सुशासन आया। वर्ल्ड बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 46 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा के नीचे (BPL) से उबरकर एक सामान्य और खुशहाल जिंदगी जीने में सक्षम हुए हैं। 2017 के पहले और बाद का यूपी: सुरक्षा से लेकर आत्मनिर्भरता तक यूपी की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले और आज के माहौल की तुलना की- 1. सुरक्षा का माहौल: सीएम ने कहा कि 2017 से पहले त्योहारों के आते ही उपद्रव, दंगे और कर्फ्यू का डर सताने लगता था। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं और व्यापारी खौफ में रहते थे। बाज़ार सुनसान हो जाते थे। 2. आज की तस्वीर: आज दीपावली के बाज़ार पूरी तरह गुलज़ार हैं। सीएम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, 'आज अगर कोई राह चलती बेटी या बहन को छेड़ेगा, तो उसे पता है कि उसका रास्ता सीधे जहन्नुम की तरफ जाता है। अब न दंगा होगा, न कर्फ्यू लगेगा।' 3. नाइट शिफ्ट में काम करती महिलाएं: पहले महिलाएं सूरज ढलने के बाद निकलने में डरती थीं, आज राज्य की महिलाएं फैक्ट्रियों और उद्योगों में नाइट शिफ्ट में भी बेझिझक काम कर रही हैं। 'लखपति दीदी' और 'बीसी सखी' जैसी योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़ा किया है। किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएंगे बड़े स्पेशल पैकेज मुख्यमंत्री ने राज्य के किसानों और महिलाओं के लिए दो बड़े एलानों का संकेत दिया। 3 करोड़ किसानों के लिए पैकेज: अल-नीनो और बिन-मौसम बारिश/ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार नुकसान का तात्कालिक मुआवजा दे रही है। इसके अलावा 3 करोड़ किसान परिवारों को राहत देने के लिए एक स्पेशल पैकेज जल्द लाया जा रहा है। महिलाओं के लिए आर्थिक स्वावलंबन पैकेज: महिलाओं को केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी सरकार एक बड़ा पैकेज तैयार कर रही है। सीएम का कहना था कि जब आधी आबादी (महिलाएं) आत्मनिर्भर होगी, तभी उत्तर प्रदेश और भारत 2047 तक 'विकसित भारत' बन पाएगा। मंडी और श्रमिक अड्डों पर शुरू होंगे 'अन्नपूर्णा भोजनालय' गरीबों और मजदूरों के लिए सुविधाओं का दायरा बढ़ाते हुए सीएम ने बड़ा ऐलान किया कि सरकार अब 'अन्नपूर्णा भोजनालय' योजना शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत मंडी समितियों से की जाएगी, ताकि अपनी फसल बेचने आने वाले किसानों को महज नाममात्र के टोकन मनी पर पेट भरकर सम्मानजनक और ताजा भोजन मिल सके। निर्माण श्रमिकों (मजदूरों) के लिए 'श्रमिक अड्डों' पर सस्ते भोजन की व्यवस्था होगी। सीएम ने यह भी याद दिलाया कि बीओसी (BOC) बोर्ड के तहत गरीब मजदूरों के बच्चों को मुफ्त वर्ल्ड-क्लास शिक्षा देने के लिए राज्य में 'अटल आवासीय विद्यालय' सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं। मानदेय बढ़ोतरी और मॉडल शॉप्स पर तेजी से काम योगी सरकार ने राज्य के निचले स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के मानदेय में की गई बढ़ोतरी का भी ब्योरा दिया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, रसोइयों, गांव के चौकीदारों और पीआरडी (PRD) जवानों के मानदेय को पहले ही बढ़ाया जा चुका है और अन्य संवर्गों के लिए भी प्रक्रिया जारी है। राशन की दुकानों को बेहतर लाभांश देने के साथ-साथ अब उन्हें 'अन्नपूर्णा भवन' के रूप में मॉडल शॉप्स बनाया जा रहा है। अंत में सीएम योगी ने कहा- त्योहार का असली आनंद तभी है जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर भी मुस्कान हो। 1.89 करोड़ परिवारों को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आइए, हम सब मिलकर इस पर्व की खुशियों को एक-दूसरे के साथ बांटें। ब्रजेश पाठक बोले- विपक्षी नेता भड़काएंगे, आप कमल का बटन दबा देना ब्रजेश पाठक ने कहा- दिवाली की तैयारी शुरू हो गई होगी। आज भाषण देने नहीं, बल्कि महिलाओं से बातचीत करने आया हूं। उन्होंने कहा, “लक्ष्मी जी कमल पर बैठकर दीपावली में आती हैं। कभी सुना है कि मोटर या फटफटिया पर आई हों? भाजपा गरीबों की सरकार है।” पाठक ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जनता टैक्स देती थी और सरकार सैफई में नाच देखने पर पैसा खर्च करती थी। उन्होंने दावा किया कि मुंबई के कलाकारों पर 35 से 50 लाख रुपये खर्च किए जाते थे, जबकि गरीब परिवारों में चूल्हे पर रोटियां बनती थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर-घर उज्ज्वला गैस कनेक्शन पहुंचाया है। अब महिलाएं गैस पर खाना बनाती हैं। मुख्यमंत्री ने होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने की व्यवस्था की है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या अब किसी के घर में लालटेन या कुप्पी जलती है? साथ ही दावा किया कि गुंडे जेल में बंद हैं। सपा पर तंज कसते हुए पाठक ने कहा कि विपक्षी नेता चुनाव के समय तरह-तरह के रूप धरकर आएंगे और लोगों को भड़काने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, “वे भड़काएंगे, लेकिन आप बटन कमल का दबा देना।” ****************** यह खबर भी पढ़िए:- अखिलेश बोले- भाजपा जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा:दोनों MLC सीटें जितवाकर बाबा विश्वनाथ ने डबल आशीर्वाद दिया समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा। भाजपा जाएगी तो हमारा किसान मुस्कुराएगा, युवा मुस्कुराएंगे।” अखिलेश काशी की शिक्षक और स्नातक, दोनों एमएलसी सीटों पर सपा की जीत के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा। कहा, “काशी को क्योटो तो नहीं बना पाए, लेकिन कम से कम क्योटो की तस्वीर ही लगा देते। क्योटो की तस्वीर क्यों नहीं लगाई?” पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शिवराज सिंह बोले-अखिलेश बाबू फरवरी में निपट जाओगे:मोदी भगवान का वरदान, ऐसे नारे लगाइए कि राहुल कांप जाएं
    Next Article
    पत्नी को मायके से लाया, 2 घंटे बाद मार डाला:शाहजहांपुर में तमंचे से जबड़े पर मारी गोली; 3 साल पहले लव मैरिज की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment