Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को मायके से लाया, 2 घंटे बाद मार डाला:शाहजहांपुर में तमंचे से जबड़े पर मारी गोली; 3 साल पहले लव मैरिज की थी

    9 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी। हत्या करने से 2 घंटे पहले ही वह पत्नी को मायके से लेकर आया था। घर आते ही दोनों में झगड़ा होने लगा। इसी दौरान पति ने तमंचे से पत्नी पर फायर झोंक दिया। गोली पत्नी के जबड़े पर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने बाद भी युवक घर में ही रुका रहा। वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर परिवारवाले मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। वारदात जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर थाना निगोही क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हुई। अब जानिए पूरा मामला त्रिलोकपुरी गांव में रहने वाले शिवम वर्मा (25) ने 3 साल पहले रेश्मा मौर्य (22) से लव मैरिज की थी। रेश्मा का घर शिवम के घर से करीब 5 किमी दूर निगोही के चौड़ेरा गांव में है। शिवम के परिवार मां मुन्नी देवी, पिता शिशुपाल के अलावा भाई विपिन और बहन निशा हैं। शिवम का परिवार खेतीबाड़ी करता है। जबकि, वह खुद धान काटने वाली कंबाइन मशीन का ऑपरेटर था। छोटी बहन ने बताई हत्याकांड की कहानी रेश्मा की छोटी बहन प्रिया ने बताया- 20 दिन पहले रेश्मा दीदी का जीजा से दहेज को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद दीदी मायके आ गई थी। आज जीजा शिवम घर आया था। उसने दीदी को काफी मनाया। कहने लगा कि घर चलो। इसके बाद रेश्मा ससुराल जाने के लिए राजी हो गई। दोनों सुबह 11:30 बजे बाइक से चले गए थे। जीजा और ससुराल वाले परेशान करते थे प्रिया ने बताया कि जीजा की मां, बहन और भाई सब लोग मिलकर दीदी को परेशान करते थे। आज इन लोगों ने दीदी के आते ही मारपीट भी की, जिससे उनका हाथ टूट गया। इसके बाद उसे गोली मार दी। आसपास के लोगों ने मारपीट की सूचना दी, तब हम लोग यहां आए। इस पर इन लोगों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। बाद में पुलिस के आने पर दरवाजा खुला, तो अंदर दीदी की लाश मिली। जीजा ने मुझे भी मारने की कोशिश की थी प्रिया का कहना है कि लव मैरिज कररने के बाद भी इन लोगों ने दहेज मांगा था। हम लोगों ने सब कुछ दिया। इसके बावजूद एक बार शिवम मुझे मारने के लिए तमंचा लेकर मेरे घर आ गया था। तब मेरे घरवालों ने मुझे बचा लिया था। लेकिन, उसने मेरी दीदी की जान ले ली। हमारी मांग है कि शिवम का एकाउंटर किया जाए। मां बोली- दरिंदे ने मेरी बेटी को मार डाला रेश्मा की मौत के बाद उसके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां अर्चना सड़क पर हाथ-पैर पटककर रोने लगी। कहती रहीं- इस दरिंदे ने मेरी बेटी की हत्या कर दी। रेश्मा के दोनों भाई राजू और राजीव भी मां से लिपटकर रोते रहे। वहीं, दिनदहाड़े मर्डर की सूचना पर सीओ सदर शुभम वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया- पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। पति ने पत्नी को गोली मारी है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें जलपरी शो का टैंक फटा, 4 बच्चों समेत 15 घायल, सिर-चेहरे में कांच घुसे, 20 हजार लीटर पानी भरा था बहराइच मेले में जलपरी शो का पानी से भरा टैंक अचानक फट गया। हादसा जिस वक्त हुआ, उस वक्त 40 लोग शो देख रहे थे। टैंक फटने से 20 हजार लीटर पानी झटके से बाहर आया। पानी के प्रेशर से कांच की दीवार टूट गई। शो में अचानक भगदड़ जैसे हालात हो गए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी ने 1.89 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया:बोले- महिलाओं और किसानों के लिए जल्द स्पेशल पैकेज लाएंगे
    Next Article
    'राहुल सर, यूपी में कांग्रेस के टिकट बेचे जा रहे':एक सीट के ढाई करोड़ तक मांगे जा रहे, राजेंद्र पाल गौतम के करीबियों पर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment