Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी से बोले रविकिशन- नंगे पैर पैदल गोरखपुर चला जाऊं:CM मुस्कुराते हुए बोले- बारिश के बाद निकलिएगा, अभी पसीना छूट जाएगा

    14 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने बुधवार को गोरखपुर सांसद रवि किशन की चुटकी ली। उन्होंने कहा- भले ही रवि किशन आपको मुफ्त में फिल्म न दिखाते हों, लेकिन आपके बीच जरूर आते हैं। इस भीषण गर्मी में भी रवि किशन मुझसे कह रहे थे कि अगर आप कहें, तो मैं गीडा से गोरखपुर तक नंगे पैर पदयात्रा निकाल लूं। मैंने कहा कि अभी नहीं, बरसात होने दो, उसके बाद निकालिएगा। उनके अंदर काम करने का जज्बा है। नहीं तो कहते कि इतनी गर्मी है, मैं क्यों आऊं गोरखपुर। लेकिन वह दायित्वों का निर्वहन करने के लिए आपके बीच में हैं। पसीना आ रहा है, लेकिन भाषण दिए जा रहे हैं। योगी ने गोरखपुर में फ्लैटेड फैक्ट्री का शुभारंभ किया। सीएम ने बताया- यह ऐसा मॉडल है, जहां एक ही परिसर में एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े 100 से अधिक उद्योग संचालित किए जा सकते हैं। यह गीडा के कर्मचारियों के लिए आवास योजना भी है। इसके तहत 100 परिवारों के लिए आवास की व्यवस्था की गई है। सीएम ने 2 बड़ी बातें, पढ़िए किसी ने दबंगई की तो पाताल से खोजकर लाएंगे सीएम योगी ने कहा- विकास सबका होगा, सुरक्षा सबको मिलेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति दबंगई के बल पर गरीबों के अधिकार छीनने, व्यापारियों को धमकाने या बेटियों की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने का प्रयास करेगा, तो उसे सरकार छोड़ेगी नहीं। वह पाताल में भी छिप जाएगा, तो वहां से भी उसे बाहर लाकर सजा दी जाएगी। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कठोर दंड दिया जाएगा। गीडा से 50 हजार युवाओं को रोजगार मिला सीएम ने कहा- आज उत्तर प्रदेश सुरक्षा के एक नए मॉडल के रूप में सामने आया है। बेहतर कानून-व्यवस्था का ही परिणाम है कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आया और लाखों युवाओं को रोजगार मिला। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में पिछले 9 वर्षों के दौरान स्थापित उद्योगों के माध्यम से अकेले करीब 50 हजार युवाओं को रोजगार मिला है। इनमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, नेपाल और देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवा शामिल हैं। अगर प्रदेश में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का बेहतर माहौल न होता, तो इतने बड़े स्तर पर उद्योगों की स्थापना और रोजगार सृजन संभव नहीं हो पाता। सीएम योगी के कार्यक्रम से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'प्लास्टिक बेबी' अब बच्चों की तरह हंसता-खेलता है:यूपी में 10 साल तक चला इलाज, दिल्ली-मुंबई से आते थे इंजेक्शन
    Next Article
    आगरा डीएम ने देखी हकीकत, नाले पर बना स्कूल:बालूगंज का निरीक्षण किया, बारिश के बाद सोमवार को गिरे थे 4 मकान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment