Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी-शंकराचार्य विवाद पर रितेश्वरानंद बोले-‘संवाद से सुलझेंगे मतभेद’:घटनाक्रम को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने की बात कही

    7 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में संत रितेश्वरानंद सोमवार को तीर्थनगरी चित्रकूट पहुंचे। मंदाकिनी नदी किनारे स्थित आरोग्यधाम में प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य के बीच चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ भी एक संत हैं। संतों के बीच मतभेद होना असामान्य नहीं है, लेकिन वे आपसी संवाद के माध्यम से इन मतभेदों को सुलझा लेंगे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने की बात कही। खंडित मूर्ति और अपंग ब्राह्मण से जुड़े प्रश्न पर रितेश्वरानंद ने कहा कि उन्होंने कई स्थानों पर खंडित मूर्तियों की पूजा होते देखी है। साथ ही, अपंग पंडितों को भी विधिवत पूजा-अर्चना करते देखा गया है। उनके अनुसार, पूजा आस्था का विषय है, न कि मूर्ति के खंडित होने या पंडित के अपंग होने का। यह पूरी तरह श्रद्धालुओं की मानसिकता और विश्वास पर निर्भर करता है। यूजीसी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि शासन में विद्वान और अनुभवी लोग मौजूद हैं, जो आपसी विचार-विमर्श से ऐसे निर्णय लेंगे जिससे समाज में किसी प्रकार की दोष भावना न उत्पन्न हो और सभी वर्गों के बीच समरसता बनी रहे। संत रितेश्वरानंद के इन बयानों के बाद चित्रकूट में धार्मिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में किसान ने खेत पर सुसाइड किया:ससुर ने बताया- जंगली जानवरों ने फसल खराब की, इससे दुखी होकर जहर खाया
    Next Article
    अमेरिका व्यापार डील से कृषि उत्पाद बाहर रखने की मांग:संभल में किसान मजदूर संगठन का प्रदर्शन, दिल्ली घेराव की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment