Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूजीसी कानून लागू करने की मांग:भीम आर्मी जय भीम संगठन का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, बोले- भेदभाव रुकेगा

    2 hours ago

    1

    0

    भीम आर्मी जय भीम संगठन ने आज मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) कानून को लागू करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम 1956 को देश के सभी शिक्षण संस्थानों में लागू करने की मांग की। उन्होंने विशेष रूप से 2020 के यूजीसी एक्ट को लागू करने पर जोर दिया। संगठन ने बताया कि यूजीसी कानून उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और मानकों को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है। यह उच्च शिक्षा संस्थानों को अनुदान प्रदान करने, शैक्षणिक मानक निर्धारित करने और उच्च शिक्षा में सुधार के लिए सलाह देने का कार्य करता है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि 2026 में यूजीसी के नए नियम जारी किए गए हैं। इन नियमों का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में भेदभाव को रोकना और सभी को समान अवसर प्रदान करना है। इसके तहत उच्च शिक्षा संस्थानों को समान अवसर केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। संगठन ने तर्क दिया कि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अधिकारों को सुरक्षित करने तथा उन्हें समान अवसर प्रदान करने के लिए यूजीसी एक्ट का लागू होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन वर्गों के साथ शिक्षण संस्थानों में उत्पीड़न होता रहा है। इस प्रदर्शन के अवसर पर भीम आर्मी जय भीम संगठन के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने संभाला पदभार:कार्यालय में हवन पूजन, शंखनाद के साथ जनप्रतिनिधियों ने कुर्सी पर बैठाया
    Next Article
    झांसी में रिटायरमेंट के दिन रेलकर्मी ने किया सूइसाइड:एक दिन पहले साथियों को बांटी मिठाई, बोले थे कल सात हजार का सूट पहनकर जाऊंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment