Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइक हादसा, दंपती गंभीर घायल:रेलिंग से टकराई बाइक, नौहझील सीएचसी में भर्ती

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को पीआरबी 1877 के माध्यम से सूचना मिली थी कि यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 74 के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर साइड रैलिंग से टकरा गई है। सूचना मिलते ही बाजना कट चौकी इंचार्ज हरेंद्र तोमर पुलिस टीम और एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में बाइक सवार महेश (पुत्र राधेश्याम, निवासी गांव तेहरा, थाना राया) और उनकी पत्नी कल्पना गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को तत्काल एक्सप्रेसवे से हटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौहझील पहुंचाया। वहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह एक्सप्रेसवे की साइड रैलिंग से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को एक्सप्रेसवे से हटवाकर बाजना कट चौकी यार्ड में सुरक्षित खड़ा करवा दिया है, जिससे यातायात बाधित न हो। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायल दंपती का इलाज सीएचसी नौहझील में जारी है, जहां चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में फर्जी नियुक्ति मामले में प्रबंधक गिरफ्तार:14 शिक्षकों की जगह 25 फर्जी नियुक्ति का मामला, कोर्ट से चल रहा था गैरहाजिर
    Next Article
    पिता ने डंडे से किया हमला, बेटे की मौत:हाथरस में झगड़े के बाद हुई घटना, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment