Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता ने डंडे से किया हमला, बेटे की मौत:हाथरस में झगड़े के बाद हुई घटना, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    5 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में पिता-पुत्र के झगड़े में बेटे की मौत हो गई। पिता ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है। यह घटना सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में हुई। 22 वर्षीय सत्यवीर सिंह का अपने पिता कोमल सिंह से कल दोपहर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान पिता कोमल सिंह ने सतवीर के सिर और छाती पर डंडे से वार किया। हालत बिगड़ने पर परिजन ले गए थे निजी अस्पताल डंडे के वार से सत्यवीर की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, और बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही सत्यवीर ने दम तोड़ दिया। सत्यवीर की मौत के बाद परिजन शव को वापस गांव ले आए। पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतक सत्यवीर सिंह अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़ गया है। वह एक इंटरलॉकिंग प्लांट में काम करता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइक हादसा, दंपती गंभीर घायल:रेलिंग से टकराई बाइक, नौहझील सीएचसी में भर्ती
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में छत का प्लास्टर गिरा:लैपटॉप-मोबाइल क्षतिग्रस्त, निवासियों ने मेंटेनेंस पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment