Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुनानगर की महिला से UP में दहेज प्रताड़ना:पति के दो युवतियों से प्रेम-संबंध, बोलीं- हमारी सगाई पर एक ने पी थी ऑल-आउट

    3 hours ago

    1

    0

    यमुनानगर में दहेज प्रताड़ना और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सहारनपुर के कपड़ा व्यापारी पति और उसके परिवार ने महिला को दहेज में नकदी और बड़ी कार लाने के लिए लगातार प्रताड़ित किया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति के दो युवतियों से प्रेम संबंध हैं। जिनमें से एक लड़की ने उसके लिए ऑल आउट तक पी ली थी। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और आखिरकार उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। शादी पर 30 लाख से ज्यादा खर्च शिकायतकर्ता निवासी पुराना हमीदा महक मोंगा ने यमुनानगर सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में सहारनपुर स्थित वसंत विहार दिल्ली रोड के कुणाल धाम से हुई थी। जिस पर करीब 30 लाख रुपए से अधिक खर्च हुआ। शिकायत में कहा गया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति, सास-ससुर, देवर और देवरानी ने दहेज को लेकर ताने देने शुरू कर दिए और कहा कि उनका कपड़ों का बड़ा व्यापार है, उनके स्टेटस के अनुसार दहेज नहीं दिया गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष कार और नकदी की मांग करने लगा और इस बात को लेकर कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। पति के दो लड़कियों से संबंध का आरोप महक ने शिकायत में कहा कि फरवरी 2014 में उसके ससुर ने उसे लात मारकर मारपीट की। इसके बाद भी ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला और लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा। 2015 में उसकी बेटी पुन्या का जन्म सहारनपुर के अस्पताल में हुआ, लेकिन बेटी होने पर ससुराल वालों ने खुशी मनाने के बजाय उसे और अधिक ताने देने शुरू कर दिए। शिकायत में महक ने आरोप लगाया कि उसके पति कुणाल धाम के शादी से पहले दो लड़कियों से प्रेम संबंध थे। उसे बाद में पता चला कि जिस दिन उसकी सगाई हुई थी, उसी दिन एक लड़की ने यह कहते हुए ऑल-आउट पी लिया था कि वह कुणाल से प्यार करती है और उसी से शादी करना चाहती है। महक का आरोप है कि उसका पति भी उससे प्यार करता था। देवरानी के आने पर बढ़ा दुर्व्यवहार जब उसने इस बारे में अपने पति और ससुराल वालों से बात की, तो सभी नाराज हो गए और उसे उल्टा बुरा-भला कहा गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि पति की इन हरकतों और अन्य महिलाओं से फोन पर घंटों बातचीत करने का विरोध करने पर उसके साथ और ज्यादा दुर्व्यवहार किया जाता था। महक ने बताया कि वर्ष 2018 में उसके बेटे आदविक का जन्म हुआ, लेकिन बेटे के जन्म के बाद भी ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। वर्ष 2017 में देवर मानव की शादी कनिका से हुई, जिसके बाद परिवार में उसका पक्ष और कमजोर हो गया, क्योंकि कनिका उसकी सास की सगी भांजी थी। इसके बाद मारपीट व दुर्व्यवहार बढ़ गया। पति, सास-ससुर और देवर-देवरानी पर केस दर्ज शिकायत के अनुसार कई बार पंचायतें भी हुईं, जिनमें ससुराल पक्ष ने माफी मांगकर मामला शांत किया, लेकिन बाद में फिर वही व्यवहार शुरू हो जाता था। 30 दिसंबर 2024 को ससुराल पक्ष ने फिर से बड़ी कार और नकदी की मांग की और मारपीट कर उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने माता-पिता के घर यमुनानगर में रहने लगी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसका दहेज और जेवरात भी वापस नहीं किए और उन्हें बेच दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति कुणाल, सास सिम्मी धाम, ससुर सुरेद्र धाम, देवर मानव धाम व देवरानी कनिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आयोग सदस्य प्रियंका मौर्य ने सुनीं शिकायतें:अमेठी में दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के मामलों पर की जनसुनवाई
    Next Article
    लखनऊ में 3 घंटे से शियाओं का जोरदार प्रदर्शन:अमेरिका और इजराइल के नेताओं की तस्वीर जलाई, पैरों से कुचले झंडे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment