Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Yamuna Expressway पर 25 नवंबर से गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटी, 75 किमी प्रति घंटा तय

    10 hours ago

    1

    0

    सर्दियों में कोहरे और धुंध के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 25 नवंबर से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। पहले यह सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यह व्यवस्था अगले साल 15 फरवरी तक लागू रहेगी।एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सर्दियों में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली कंपनी जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड को गति सीमा में कटौती के साथ अतिरिक्त सुरक्षा उपाय तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं। बयान के अनुसार, संशोधित अधिकतम गति सीमा 75 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है और 25 नवंबर से निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने पर चालान किया जाएगा।अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेसवे के प्रमुख स्थानों पर सूचना पट्ट लगाकर इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा समाचार पत्रों, टोल प्लाजा और प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर पर्चे वितरित कर वाहन चालकों को कोहरे में सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली और रेडियो एफएम चैनलों के माध्यम से भी सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित किए जाएंगे।बड़े इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड पर भी जरूरी निर्देश प्रदर्शित किए जाएंगे। बयान के अनुसार, रात और कोहरे के दौरान दृश्यता बेहतर बनाने के लिए तकनीकी सुरक्षा उपायों को भी मजबूत किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, प्राधिकरण ने पाया है कि कई स्थानों पर लगे रिफ्लेक्टिव टेप की चमक और परावर्तन क्षमता कम हो गई है, जिससे सड़क पर लगे संकेतक और चेतावनी चिह्न स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते।इसको देखते हुए क्षतिग्रस्त रिफ्लेक्टिव टेप तत्काल बदलने और एक्सप्रेसवे के प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर फॉग लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बयान के अनुसार, प्राधिकरण ने शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दौरान बढ़ने वाले यातायात को देखते हुए टोल प्लाजा पर सुचारु आवागमन और यात्रियों की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था करने को भी कहा है। संबंधित एजेंसी को सभी निर्देशों का पालन कर अनुपालन रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल के सिनेमाघरों में Sadhak Bamakhepa को प्राइम टाइम में दिखाना अनिवार्य, आदेश जारी
    Next Article
    UP Assembly Election: SP और Congress में सीट शेयरिंग पर दो दौर की बैठक बेनतीजा, विनेबिलिटी होगी मुख्य आधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment