Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूनिट्री रोबोट ने आईआईटीयंस से मिलाया हाथ:IIT-BHU में चार पैरों वाला सुल्तान डॉग, आतंकियों को गोलियों से करेगा छन्नी

    9 hours ago

    1

    0

    आईआईटी बीएचयू में टेक्नेक्स का आज दूसरा दिन है। जिसमें ब्रिगेडियर बीएम कारियाप्पा और मेजर सुशांतका थिंक टॉक का आयोजन एसबी हॉल में हुआ। इसमें छात्रों से सेना की रणनीति पर संवाद किया। इसके अलावा Unitree G1 Humanoid Robot ने स्वतंत्रता भवन में अपनी शानदार गतिविधियों और नृत्य प्रदर्शन से दर्शकों को हैरान कर दिया। यह रोबोट चीन में बनाया गया है जिसको आईआईटी बीएचयू में लाया गया है। डिफेंस सिंपोजियम 2.0 में गढ़वाल रेजीमेंट और भारतीय सेना ने 2000 मीटर रेंज वाले हथियार, स्नाइपर्स गन, एलएमजी, फुल्ली ऑटोमैटिक ग्रेनेड फायरिंग हथियार, असॉल्ट रायफल, सर्विलांस ड्रोन, नैनो ड्रोन, अनमैंड ड्रोन और डॉग रोबोट की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में सुल्तान नाम के रोबो डॉग स्क्वैड में भी शामिल किया गया है। यह आम कुत्तों की तरह दौड़ने के साथ ही दुश्मनों पर गोलियां भी बरसा सकता है। उस पर पांच कैमरे भी लगाए गए हैं। आज सेना के जवानों ने ड्रोन की प्रदर्शनी लगाई। जिसमें सबसे खास ‘ब्लैक हॉरनेट’ रहा। इसका वजन महज 33 ग्राम है जबकि साइज हथेली से भी छोटा है। ब्लैक हॉर्नेट नैनो ड्रोन की मदद से आतंकियों को उनके बिल में घुसकर खोज निकालना आसान हो जाएगा। इसकी कीमत 1.5 करोड़ बताई गई है।‌ आईआईटी बीएचयू का सालाना तकनीकी उत्सव ‘टेक्नेक्स-26’ इस साल अपने 87वें साल में पहुंच जाएगा। टेक्नेक्स-26 की थीम ‘फ्रेग्मेंट्स ऑफ इन्फिनिटी’ रखी गई है। स्वतंत्रता भवन में इसका उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर आयोजित प्रजेंटेशन 3 दिनों तक जारी रहेगी। टेक्नेक्स के 87वें संस्करण की पल-पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…..
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में हो सकती बारिश:चहल की बालकनी में घुसे बंदर; कोलकाता के फूलों से सजा मंडप
    Next Article
    कैथल पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ:बोले- जिस देश की संत शक्ति मजबूत, उसे कोई ताकत नहीं हरा सकती, समर्थन करना चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment