Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फोटोग्राफर से मारपीट, कैमरा तोड़ा:बागपत में शादी समारोह के दौरान हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत में एक शादी समारोह के दौरान फोटोग्राफर और उसके साथी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान उनका करीब आठ लाख रुपये का कैमरा भी तोड़ दिया गया। पीड़ित फोटोग्राफर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सादिकपुर सिनौली निवासी रोहनक मान ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से फोटोग्राफर है। 12 मार्च 2026 को वह ख्वाजा नगला गांव में आकाश नामक युवक की शादी में फोटो और वीडियो शूट करने गया था। समारोह के दौरान जब रंग और पानी की रस्म चल रही थी, तब एक युवती ने रोहनक पर भी रंग और पानी डालना शुरू कर दिया। रोहनक ने युवती को मना किया कि उसके पास कैमरा है और पानी या रंग पड़ने से वह खराब हो सकता है, लेकिन युवती नहीं मानी और जबरदस्ती रंग डालती रही। पीड़ित के विरोध करने पर युवती ने उसके साथ बदतमीजी और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान युवती के परिजन और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फोटोग्राफर रोहनक और उसके साथी अंशु को घेर लिया। इसके बाद दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनका और उनके साथी का कैमरा छीनकर तोड़ दिया गया, जिसकी कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही है। किसी तरह दोनों वहां से अपनी जान बचाकर निकल पाए। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है और पुलिस फिलहाल घटना की जांच में जुटी हुई है। इसमें कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि मुकदमा लिख लिया गया और जांच कर कार्रवाई की जाएगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी SI भर्ती परीक्षा के एक सवाल पर विवाद:‘पंडित’ विकल्प दिए जाने पर आपत्ति, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा- यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं
    Next Article
    पति और ससुराल पर दहेज उत्पीड़न का आरोप:बागपत में महिला थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment