Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी 112 के सिपाही के खाते से 57 हजार उड़ाए:UPI हैक कर साइबर ठगी को दिया गया अंजाम, 10 हजार रुपए खाते में हुए फ्रीज

    11 hours ago

    1

    0

    मेरठ में साइबर अपराधियों ने यूपी 112 में तैनात पुलिसकर्मी के बैंक खाते को निशाना बनाकर 57 हजार रुपए की ठगी कर ली। साइबर ठगों ने सिपाही के बैंक खाते से यूपीआई के जरिए रकम निकाल ली। खाते से रकम निकलने का पता चलते ही सिपाही ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। त्वरित शिकायत का फायदा यह हुआ कि खाते में मौजूद 10 हजार रुपए फ्रीज करा दिए गए। मूलरूप से मोहल्ला पटपट नंगला, गोंडा मार्ग, खैर, अलीगढ़ निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र नोब सिंह यूपी पुलिस में सिपाही हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती यूपी 112 में है। चंद्रपाल सिंह ने कोतवाली थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका वेतन खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। 26 सितंबर को साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 57 हजार रुपए निकाल लिए। रकम निकलते ही 1930 पर की शिकायत चंद्रपाल को खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने लेनदेन की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया कि यूपीआई के माध्यम से खाते से रकम निकाली गई थी। पुलिस के द्वारा कराए गए 10000 रूपए फ्रीज पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते खाते में मौजूद करीब 10 हजार रुपये फ्रीज करा दिए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे बचें यूपीआई साइबर ठगी से
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाबी दरबार में भीड़ बेकाबू, पुलिस ने फटकारी लाठियां:मेला श्री दाऊजी महाराज में हंगामे के बीच कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां, धक्का-मुक्की
    Next Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसा, 3 एम्बुलेंस से ले जाए गए शव:सूबेदार के परिजनों से मिले डीएम, पुलिस-प्रशासन ने बार्डर तक पहुंचाया वाहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment