Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी ATS ने मेरठ समेत 8 ठिकानों पर की छापेमारी:फर्जी सिम नेटवर्क और देश विरोधी गतिविधियों का भंडाफोड़

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने बुधवार देर रात मेरठ सहित आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई देशभर में फर्जी धमकियों और देश विरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहे एक बड़े नेटवर्क के खिलाफ की गई है। छापेमारी के दौरान एटीएस को महत्वपूर्ण सफलता मिली। टीम ने मौके से तीन संदिग्ध मशीनें और लगभग 240 सक्रिय सिम कार्ड बरामद किए हैं। इन सिम कार्ड और मशीनों का उपयोग फर्जी कॉल तथा देश विरोधी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। जांच में मेरठ कनेक्शन सामने आया है। मेरठ निवासी फरदीन इस पूरे नेटवर्क में अहम भूमिका निभा रहा था। वह सक्रिय सिम कार्ड उपलब्ध कराता था, जिनका उपयोग संदिग्ध गतिविधियों में किया जाता था। एटीएस ने इस मामले में छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि, एक दर्जन से अधिक संदिग्ध अभी भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेउल्लापुर इलाके में भी कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। एटीएस की टीमें देर रात तक इलाके में मौजूद रहीं और फरार आरोपियों की तलाश जारी रखी। एटीएस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। आशंका है कि यह गिरोह देशभर में फर्जी धमकियां फैलाकर माहौल खराब करने की साजिश में शामिल था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों की कला प्रदर्शनी:कलरव समूह ने 'बोल कि लब आजाद हैं तेरे' शीर्षक से आयोजन किया
    Next Article
    अमेठी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह में चार चोर पकड़े:कार सवार शातिर चोरों से तमंचा, कारतूस और चोरी के उपकरण बरामद किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment