Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-बिहार में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, फायरिंग-पथराव में 15 घायल:दो SP भी चोटिल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद स्टूडेंट्स ने जश्न मनाया

    23 hours ago

    1

    0

    NEET पेपर लीक मामले और लाठीचार्ज के खिलाफ देशभर में छात्रों का प्रदर्शन शुक्रवार को भी हुआ। हालांकि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद विरोध प्रदर्शन जश्न में बदल गया। बिहार में बंद के दौरान पटना और सीवान सहित 8 जिलों में छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया। पथराव में सीवान में पथराव से SP घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और करीब 10 राउंड फायरिंग की। सीतामढ़ी में भी पथराव हुआ। SP समेत 12 लोग घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ और सहारनपुर समेत कई शहरों में प्रदर्शन हुए। प्रयागराज में 10 हजार लोगों ने भारी बारिश का बावजूद सड़कों पर प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश के 20 शहरों में प्रदर्शन हुए। बिहार: सीवान में 10 राउंड फायरिंग, 3 छात्रों को लगी गोली:छपरा-सीतामढ़ी में गाड़ियां जलाईं, 9 जिलों में पत्थरबाजी-लाठीचार्ज पटना। NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाए गए बिहार बंद के दौरान हिंसा देखने को मिली है। सीवान, छपरा, सीतामढ़ी, लखीसराय, भागलपुर, औरंगाबाद, पटना में जमकर बवाल हुआ। पढ़ें पूरी खबर.. बिहार में प्रदर्शन के दौरान हिंसा की तस्वीरें: देखें: बिहार में पथराव की 20 तस्वीरें उत्तर प्रदेश: छात्रों का जश्न- पोल पर चढ़े, मेलोडी खिलाई,धर्मेंद्र प्रधान के विरोध वाले बैनर-पोस्टर फाड़े; बोले- अभी ये अंगड़ाई है... लखनऊ/वाराणसी/प्रयागराज। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार दोपहर यूपी के छात्रों ने जश्न मनाया। प्रयागराज में छात्र पोल पर चढ़ गए। टी-शर्ट हवा में लहराते हुए झूम उठे। छात्राओं ने इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर फाड़ते हुए कहा- यह युवाओं की बड़ी जीत है। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से एमपी के स्टूडेंट्स भी खुश,इंदौर में देशभक्ति गीतों पर झूमे छात्र; कटनी में मिठाई बांटी, पटाखे फोड़े केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही इंदौर में पिछले 25 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच जश्न का माहौल बन गया। टंट्या भील चौराहे पर धरने पर बैठे छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान: धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, जयपुर में छात्रों का जश्न:शहीद स्मारक पर स्टूडेंट्स ने किया डांस, कोटा-सीकर में आतिशबाजी जयपुर/जोधपुर/कोटा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जयपुर के शहीद स्मारक पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स जुटे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने जश्न मनाया। बड़ी संख्या में छात्रों ने नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, Gen-Z बोले-देर आए दुरुस्त आए:जो 12 साल में नहीं हुआ, वो स्टूडेंट्स ने करवाया; अब हमारे भविष्य से खिलवाड़ न हो पंजाब में शनिवार को नीट पेपर लीक मामले में Gen-Z ने प्रदर्शन किया। जालंधर में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स डीसी ऑफिस घेरने पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा था- हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर रहेंगे, तब तक नहीं मानेंगे। हालांकि, इस बीच शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने कहा- ये पहले हो जाना चाहिए था। अगर पहले दिन हो जाता तो ये प्रोटेस्ट हमें करने न पड़ते। पीएम मोदी ने हमारी बात सुनी, खुशी है…देर आए दुरुस्त आए। जो 12 साल में नहीं हुआ, वो स्टूडेंट्स ने करवाया। एक महिला ने कहा कि अब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न हो, इसके लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए।है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: 7 शहरों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका; पुलिस से भिड़े देहरादून। NEET पेपर लीक, केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को उत्तराखंड के देहरादून, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, टिहरी, रुड़की और रुद्रप्रयाग में प्रदर्शन हुए। देहरादून में कांग्रेस के पुतला दहन प्रदर्शन के साथ ही CJP समर्थित कॉलेज छात्रों ने घंटाघर पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया और पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। वहीं, हल्द्वानी में धर्मेंद्र प्रधान की प्रतीकात्मक अर्थी निकालने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पढ़ें पूरी खबर… अब देखें देश के अन्य शहरों में प्रदर्शन की तस्वीरें: बेंगलुरु: ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन का प्रदर्शन मुंबई : तिरंगा विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए चेन्नई: स्टूडेंट्स का पोस्टर-बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन कोलकाता: विरोध रैली के दौरान धक्का-मुक्की, प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों का बचाव किया ------------------- ये खबर भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर घायल हुई साक्षी पर पुलिस का पहरा क्यों:ICU, लिफ्ट, कॉरिडोर में जवान तैनात; रिपोर्टर को रोका, परिवार खामोश नई दिल्ली। दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल की पांचवी मंजिल। यहीं 21 साल की साक्षी भर्ती है। साक्षी 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-मंतर गई थी। तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। भगदड़ मची और साक्षी भीड़ के नीचे दब गई। इसके बाद से वह अस्पताल में है। कहानी बस इतनी नहीं है। मैं साक्षी से मिलने अस्पताल गई तो एक अजीब बात महसूस हुई। गेट पर, लिफ्ट के बाहर और साक्षी के वार्ड के बाहर हर जगह पुलिस है। क्यों? यह समझ नहीं आया। साक्षी तक पहुंचने की कोशिश की तो पुलिसवालों ने रोक दिया। क्यों का जवाब मिल गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी बोले-प्रधान करप्शन का सिंबल, उन्हें जाना ही था:एजुकेशन सिस्टम खोखला कर दिया, सरकार इसे बदलने के लिए कदम उठाए
    Next Article
    महाराष्ट्र TET पेपर लीक- मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार:आगरा प्रिंटिंग प्रेस से उड़ाया था प्रश्नपत्र, पटना के फ्लैट में की थी प्लानिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment