Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बीजेपी अध्यक्ष को बायोडेटा सौंपने की होड़:कार्यकर्ता से पंकज चौधरी ने कहा-डेढ़ दो सौ क्यों खर्च किए; बुलडोजर देख मुस्कुराए

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव आने वाला है और सभी को काम मिलेगा, हर किसी के लिए काम है। बुधवार को लखनऊ में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। एक कार्यकर्ता ने उन्हें भगवा गमछा पहनाकर अभिनंदन किया। इस पर उन्होंने कहा, “इसमें पैसा क्यों खर्च किया? डेढ़-दो सौ रुपए जो खर्च किए, वह तुम्हारे काम आते।” वहीं, एक अन्य कार्यकर्ता ने उन्हें बुलडोजर की रेप्लिका भेंट की। बुलडोजर देखकर पंकज चौधरी मुस्कुरा उठे और बोले, “पूरा बुलडोजर ही उठा लाए हो।” बड़ी संख्या में महिलाएं भी मिलने पहुंची थीं। दरअसल, भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की कवायद शुरू हो चुकी है। शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अपनी नई टीम बनाने में जुट गए हैं। नई टीम में जगह पाने के लिए प्रदेशभर से नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अपना दावा मजबूत करने के लिए अधिकतर कार्यकर्ता बायोडेटा भी सौंप रहे हैं। देखिए 3 तस्वीरें… महिला कार्यकर्ता भी पद मांगने पहुंची प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिलने बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी पहुंची। इन लोगों ने उनसे मुलाकात कर नई कार्यकारिणी के लिए अपना दावा किया। कई महिला कार्यकर्ताओं ने अपना बायोडेटा भी उनको सौंपा। कार्यकर्ता अपना बायोडेटा भी सौंप रहे नए प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करने पहुंचे कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करने के बाद जिला से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए अपना दावा करते हुए बायोडेटा भी सौंप रहे। जो भी पहुंचा उससे मिले नए प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक का समय निर्धारित किया था। लेकिन दूर-दराज के जिलों से कार्यकर्ता काफी देर तक कार्यालय पहुंचते रहे। पंकज चौधरी ने निर्धारित समय-सीमा के बाद भी आए सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी एक-एक बात सुनी। प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सैनी ने मिलकर शादी का कार्ड दिया। कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया, सबको मिलेगा काम पंकज चौधरी ने पद और काम मांगने वाले कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी का काम करते रहो, संगठन से जो काम दिए जा रहे हैं उन्हें नीचे तक पहुंचाओ। पार्टी में आगे काम के आधार पर ही आपके बारे में निर्णय किया जाएगा। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- चुनाव आने वाले हैं। सबके लिए काम है। घोषित किए दो सौ मंडल अध्यक्ष भाजपा ने 1918 संगठनात्मक मंडलों में से शेष रहे करीब दो सौ मंडलों में भी जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की। आज 14 जिलाध्यक्षों की सूची भी होगी जारी भाजपा बुधवार शाम तक 14 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर सकती है। अयोध्या, गोंडा, लखीमपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, पीलीभीत, हाथरस, चंदौली, बनारस जिला और मिर्जापुर, अमरोहा, शामली, सहारनपुर जिला और बागपत में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होनी है। 2 मार्च को होली मिलन करेंगे चौधरी पंकज चौधरी 2 मार्च को प्रदेश कार्यालय में होली मिलन करेंगे। चौधरी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिलकर होली की शुभकामनाएं देंगे। होली बाद नई कार्यकारिणी होगी घोषित दरअसल, भारतीय जनता पार्टी की यूपी इकाई में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल होली के बाद होना है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम को लेकर पहले दौर का मंथन पूरा हो चुका है। लेकिन, जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर पेंच फंसा है। ऐसे में लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दूसरे दौर की बैठकों के बाद ही अंतिम मुहर लगेगी। अब समझिए भाजपा का संगठनात्मक ढांचा… जानिए कौन हैं पंकज चौधरी… …………… ये खबर भी पढ़ें… मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर के घर छापा:लखनऊ में पहुंची आयकर टीम; 50 अफसर दस्तावेज खंगाल रहे लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। बुधवार सुबह 7 बजे 50 से ज्यादा अफसर गाड़ियों से विधायक के गोमती नगर स्थित आवास पहुंचे। लखनऊ पुलिस भी साथ है। आयकर टीम ने विधायक के आवास को घेर लिया है। किसी के भी अंदर या बाहर जाने पर रोक लगा दी है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:गेट्स फाउंडेशन का दावा- बिल गेट्स ने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से अपने संबंधों की जिम्मेदारी ली
    Next Article
    शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की:वाराणसी में शंखनाद कर सरकार को चेताया, आगरा में पोस्टर लहराए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment