Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बीजेपी की बैठक 16-17 नवंबर को मथुरा में होगी:2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा; योगी आदित्यनाथ, पंकज चौधरी और विनोद तावड़े होंगे शामिल

    1 day ago

    2

    0

    यूपी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में जीत की रणनीति तैयार करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए भाजपा की दो दिवसीय कोर ग्रुप एवं चिंतन बैठक 16 और 17 नवंबर को मथुरा में होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। वहीं, बैठक के दूसरे दिन यानी 17 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मथुरा पहुंचकर चिंतन बैठक में शामिल होंगे। इनके अलावा प्रदेश कोर ग्रुप के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी बैठक में हिस्सा लेंगे। चुनावी रणनीति पर होगा मंथन दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की आगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसमें प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की मौजूदा स्थिति, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता और चुनावी प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में चुनाव से पहले संगठन को किस तरह सक्रिय और मजबूत बनाया जाए, इस पर भी रणनीति तैयार होगी। प्रशासन ने तेज की तैयारियां भाजपा की इस महत्वपूर्ण बैठक को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। वीवीआईपी और वीआईपी नेताओं के आगमन को लेकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बैठक के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि दो दिवसीय कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में करंट से लाइनमैन की मौत:रामपुर बावली फीडर पर शटडाउन लेकर हाईटेंशन तार जोड़ रहा था
    Next Article
    हाईवे पर तेंदुओं की मौत रोकने के लिए बनेंगे अंडरपास:यूपी-एमपी बॉर्डर पर 1 साल में सीमा पर 5 की मौत, स्पीड ब्रेकर भी लगेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment