Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बजट- कानपुर में सोलर सिटी की स्थापना:पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, नए कौशल विकास केंद्र खुलेंगे; ईवी चार्जिंग स्टेशन बनेगा

    15 hours ago

    1

    0

    यूपी बजट 2026 में कानपुर के लिए कुछ खास ऐलान नहीं हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर और फैसिलिटी डेवलपमेंट के नाम पर जारी बजट में शहर को रखा गया है। प्रदेश के 17 नगर निगम को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाना है। इस योजना का लाभ कानपुर को भी मिलेगा। इससे बिजली को लेकर शहर आत्मनिर्भर बनेगा। इसके अलावा मेरठ, मथुरा-वृंदावन और कानपुर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत अवस्थापना सुविधाओं के विकास की नई योजना लिए 750 करोड़ रुपए की पेशकश बजट में की गई है। बजट में जारी इस रकम से शहर में केडीए की ओर से विकसित योजनाओं में पार्क, बेहतर सड़कें व बेहतर आवास का सपना पूरा होने के आसार नजर आ रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में होंगे काम कानपुर को केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत देश में चयनित 100 शहरों में रखा गया है। इस योजना में यूपी के 10 शहरों को शामिल किया गया है, जिसमें कानपुर भी है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत होने वाले विकास कार्यों में शहर का नाम शामिल होना विकास की रफ्तार को बढ़ाएगा। इससे पहले भी शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करोड़ों की लागत से विकास कार्य हो चुके हैं। ईवी स्टेशन, सेंट्रल आफ एक्सीलेंस समेत बहुत कुछ सरकार ने अपने बजट में प्रदेश में ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। संभावना है कि इस बजट से शहर में ईवी चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। इसके अलावा पालिटेक्निक संस्थानों को सेंटर आफ एक्सीलेंस के रुप में स्थापित करने की बात कही गई है। इसके लिए बजट में 714 करोड़ रुपए रखे गए हैं। इस बजट से शहर के राजकीय पालिटेक्निक विकास नगर को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा नए कौशल विकास केंद्र व जॉब प्लेसमेंट केंद्र खोलने की बात कही गई है। इस योजना के तहत भी शहर में केंद्र खुलेंगे। ------------------- बजट से जुड़ी मेन खबर पढ़िए- लड़कियों को शादी के लिए अब 1 लाख मिलेंगे: 14 नए मेडिकल कॉलेज, 3 यूनिवर्सिटी खुलेंगी, 400 करोड़ की स्कूटी बांटेंगे; 10 लाख को रोजगार योगी सरकार ने चुनाव से पहले अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। 9 लाख 12 हजार करोड़ का ये बजट पिछले साल से 12% ज्यादा है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिलाओं, इंफ्रास्टक्चर पर खास फोकस किया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 43 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं शुरू करने का ऐलान किया। अब बेटियों की शादी के लिए 51 हजार की जगह 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। 10 लाख युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे। प्रदेश में 60 मेडिकल कॉलेज हैं, 16 नए और खोले जाएंगे। 3 यूनिवर्सिटीज को भी शुरू किया जाएगा। केंद्र की तरह ही राज्य सरकार 7 शहरों को स्मार्ट सिटी डेवलप करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 गरीब कन्याएं पवित्र बंधन में बंधी:ओपा सेवा फाउंडेशन कराएगा सामूहिक विवाह
    Next Article
    बलरामपुर के कॉलेज में पांच दिवसीय शिविर:दूसरे दिन रोवर्स-रेंजर्स शिविर में स्काउटिंग के बुनियादी नियम सिखाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment