Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बजट में कुशीनगर को नहीं मिली विशेष सौगात:पर्यटन, कृषि और मेडिकल कॉलेज को लेकर उम्मीदें अधूरी

    10 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट में कुशीनगर जिले के लिए कोई विशेष घोषणा न होने से जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन स्थल और नेपाल सीमा से सटे रणनीतिक महत्व वाले इस जिले को इस बार विशेष पैकेज मिलने की उम्मीद थी, लेकिन बजट में जिले के नाम से कोई अलग प्रावधान नहीं दिखा। जिले की सबसे बड़ी अपेक्षा महापरिनिर्वाण स्थल और बौद्ध सर्किट के समग्र विकास को लेकर थी। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का मानना था कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत, पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, होटल व कन्वेंशन सेंटर निर्माण और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के लिए विशेष बजट आवंटन होना चाहिए था। उनका कहना है कि इससे जिले में निवेश और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलता। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान कृषि प्रधान कुशीनगर में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनरुद्धार, फूड प्रोसेसिंग यूनिट और एग्री-इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना को लेकर भी उम्मीदें थीं। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए स्थायी तटबंध, जल निकासी व्यवस्था और सिंचाई परियोजनाओं हेतु अलग पैकेज की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में अपग्रेड करने, सीमावर्ती इलाकों में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने की अपेक्षा भी जताई जा रही थी। कुशीनगर के लिए कोई अलग घोषणा नहीं औद्योगिक विकास के मोर्चे पर युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र, एमएसएमई क्लस्टर और स्टार्टअप हब स्थापित किए जाने की मांग उठ रही थी, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन हो सके और पलायन पर रोक लगे। हालांकि, बजट में कुशीनगर के लिए कोई अलग घोषणा नहीं की गई। अब जिले के लोगों की निगाहें इस पर टिकी हैं कि विभिन्न विभागीय योजनाओं के जरिए कुशीनगर को कितना ठोस लाभ मिल पाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बजट को महत्वपूर्ण और विकासोन्मुख बताते हुए कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। हालांकि, जिले को विशेष सौगात न मिलने के सवाल पर उन्होंने पूर्व में स्वीकृत और चल रही परियोजनाओं का उल्लेख किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में रेलवे अफसर की मौत के बाद मुकदमा:ट्रैक्टर ने मारी थी स्कूटी में टक्कर, सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही पुलिस
    Next Article
    हाथरस में हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई:परसारा गांव में उमड़ी भीड़, पुलिस भी रही तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment