Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में रेलवे अफसर की मौत के बाद मुकदमा:ट्रैक्टर ने मारी थी स्कूटी में टक्कर, सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही पुलिस

    11 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदुरखी चीनी के पास हुए सड़क हादसे में 47 वर्षीय मंडल वाणिज्य अधीक्षक अरविंद कुमार की मौत को लेकर उनकी पत्नी अवंतिका कुमारी ने आज मोतीगंज थाने में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281,106 और मोटर व्हीकल एक्ट 184 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच उप निरीक्षक मिनहाज सिद्दीकी को सौंपी गई है। यह घटना कल देर शाम उस समय हुई जब अरविंद कुमार मनकापुर रेलवे स्टेशन से गोंडा लौट रहे थे। कुंदरखी चीनी मिल के पास एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए रेलवे अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद रेलवे परिवार में भी मातम छाया हुआ है पीड़ित परिवार की रेलवे कर्मचारी की मदद कर रहे हैं। मोतीगंज थाना अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच कर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आज पोस्टमार्टम के बाद मृतक अरविंद कुमार के परिजन उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक निवास बिहार के गया लेकर रवाना हो गए हैं। वहां हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, मंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश:टीईटी मामले पर सरकार के जवाब से नाराज, थाना प्रभारी ने छीना पुतला
    Next Article
    यूपी बजट में कुशीनगर को नहीं मिली विशेष सौगात:पर्यटन, कृषि और मेडिकल कॉलेज को लेकर उम्मीदें अधूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment