Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड एग्जाम में पहले दिन हिंदी की परीक्षा:प्रयागराज में हाईस्कूल में 171321 और इंटरमीडिएट में 142387 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

    10 hours ago

    1

    0

    माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं का बुधवार को सुरक्षा और सख्ती के बीच शुरूआत हुई। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के हिंदी विषयों की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश भर से 313708 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड सचिव कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार परीक्षा के पहले दिन कुल 5337778 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 4940038 उपस्थित हुए। ​प्रथम पाली में हाईस्कूल के हिंदी व प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 2754376 पंजीकृत छात्रों में से 2583055 उपस्थित रहे। जबकि 171321 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई। इसमें 2499370 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2356983 उपस्थित और 142387 अनुपस्थित रहे। ​नकलचियों पर सख्ती परीक्षा के पहले दिन कुल 03 परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़े गए। इनमें जनपद हापुड़ से 02 और बरेली से 01 परीक्षार्थी शामिल है। ​सबसे बड़ी कार्रवाई नकलचियों के खिलाफ हुई। प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर कुल 05 ऐसे व्यक्ति पकड़े गए जो दूसरों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। इस मामले में आगरा, फतेहपुर, कन्नौज, कौशाम्बी एवं इटावा जिलों में एक-एक व्यक्ति के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई है। ​शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा ​बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि सभी मंडलों और जनपदों से प्राप्त सूचना के आधार पर परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और नकलविहीन रही। प्रदेश के किसी भी हिस्से से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिश्वत लेते पकड़ा गया चपरासी सेवा से बर्खास्त:लखनऊ कोर्ट ने 4 साल की सजा सुनाई, 10 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा गया था
    Next Article
    सीतापुर में तेज रफ्तार बाइक ने मासूम को रौंदा, मौत:खेत से लौटते समय हुआ हादसा, गाड़ी लेकर युवक फरार; केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment