Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड EXAM- चेकिंग के बाद स्टूडेंट्स को मिली एंट्री:जिले के 124 केंद्रों में पहुंचे परीक्षार्थी, सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई पहली पाली में दसवीं के छात्रों ने प्रारंभिक हिंदी और हिंदी विषय का पेपर दिया। परीक्षा को लेकर सभी 124 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ देखी गई। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की सघन तलाशी ली गई। किसी भी छात्र को बिना चेकिंग के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी पाबंदी रही। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। ऑनलाइन कंट्रोल रूम से लाइव निगरानी परीक्षा की जीजीआईसी चुन्नीगंज में स्थापित ऑनलाइन कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की जा रही है। यहां 12 सिस्टम पर सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन कंट्रोल रूम से निगरानी सफल रही है। इसके अलावा जीआईसी चुन्नीगंज में ऑफलाइन कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां फोन पर शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। डबल लॉक में प्रश्न पत्र, स्ट्रांग रूम पर पैनी नजर डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय ने बताया कि परीक्षा से पहले सभी प्रश्न पत्रों को स्ट्रांग रूम में डबल लॉक में रखा गया था। ऑनलाइन कंट्रोल रूम से स्ट्रांग रूम की भी लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्रों को लेकर पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना को शून्य किया जा सके। 92 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल इस परीक्षा में जिले के 124 केंद्रों पर कुल 92,444 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें 46,430 दसवीं और 46,014 बारहवीं के छात्र शामिल हैं। सात राजकीय विद्यालयों के अलावा 73 अनुदानित और 44 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नकल रोकने के लिए सात सचल दल तैनात नकल रोकने के लिए 7 सचल दलों के अलावा 9 जोनल मजिस्ट्रेट, 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 124 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की भी ड्यूटी लगाई गई है, जिससे परीक्षा केंद्रों पर दोहरी निगरानी रखी जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:74 केंद्रों पर 25 हजार से अधिक छात्र शामिल, नकल रोकने को कड़े इंतजाम
    Next Article
    सीनियर एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का निधन:परिवार ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी, सलमान खान की फिल्म रेडी में नजर आई थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment